*अस्पताल परिसर का निरीक्षण विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर अस्पताल परिसर के साफ-सफाई का निरीक्षण विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। वहीं बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ प्रमोद कुमार रंजन इनके साथ मौजूद थे। मोहिउद्दीननगर अस्पताल परिसर में शौचालय की गंदगी को देखकर विधायक श्री सिंह ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। दूसरे क्षेत्रों से जो लोग बाजार आते हैं खासकर महिलाओं के लिए बाजार में शौचालय का निर्माण शीघ्र कराने का आदेश बीडीओ को दिया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, मो० आरिफ पूर्व मुखिया, अस्पताल प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार, रवीश कुमार सिंह, सोनू कुमार, संतोष…

*बंद का समर्थन करने की अपील माकपा ने प्रचार वाहन द्वारा किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित कृषि बिल वापस लेने को लेकर 08 दिसंबर को अखिल भारतीय बंद की सफलता के लिए माकपा राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील के नेतृत्व में प्रचार गाड़ी निकाला गया। प्रचार द्वारा आम लोगों से भारत बंद को समर्थन करने की अपील की गयी। आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर शिक्षण संस्थानों, दुकानों, यातायात आदि को बंद करने व जनसहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि बंद का समर्थन राजद भी कर रही है। बन्द में माकपा, भाकपा,माले एवं राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर…

*भारत बंद के पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले में किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद के पूर्व संध्या पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद रोसड़ा व महागठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और शहर के सिनेमा चौक पर प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। जुलूस का नेतृत्व भाकपा अंचल मंत्री अनिल कुमार महतो एवं प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता सईद अंसारी ने किया। सभा को संबोघित करते हुए पार्टी के नेताओं ने किसान आंदोलन को अनदेखी करने का आरोप लगाया और केन्द्र सरकार को इसका परिणाम भुगतने…

*भारत बंद के समर्थन में डीवाईएफआई ने किया अपील। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में किसान आंदोलन के समर्थन में 8 दिसंबर दिन मंगलवार को हो रहे भारत बंद के मद्देनजर सोमवार की संध्या डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा शाखा सचिव विद्यानंद विद्यार्थी के नेतृत्व में कल्याणपुर बाजार के दुकानदारों से दुकान बंद कर एवं चक्का जाम कर अन्नदाता किसान के आंदोलन को समर्थन करने का अपील किया। इस मौके पर अंचल अध्यक्ष ललन सिंह, शंकर सहनी, मारुति नंदन,ललित कुमार, नित्यानंद, राम आशीष राम,विनोद साह सहित अनेक व्यक्ति मौजूद थे।

*पंचायत भवन परिसर में इन्कलाबी नौजवान ने की सभा। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत  भवन के प्रांगण मे इंकलाबी नौजवान सभा का समस्तीपुर एवं दरभंगा जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन, उन्नीस लाख रोजगार नहीं तो हर महीने दस हजार रूपये एवं किसान विरोधी काला कानून वापस लेने के सवाल पर हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि प्रो० उमेश कुमार भाकपा माले जिला सचिव, मुख्य वक्ता नीरज कुमार राष्ट्रीय महासचिव इनौस, वक्ता सुधीर कुमार राज्य सचिव इनौस, रंजीत राम राज्य कार्यकारिणी सदस्य इनौस एवं पूर्व प्रत्याशी कल्याणपुर, फूलबाबू सिह प्रत्याशी वारिसनगर, बेचन कुमार, आसिफ होदा, केसरी यादव…

*किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी के लिए राज्यव्यापी चक्का जाम। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में विरोधी तीनो कृषि कानून की वापसी के लिए राज्यव्यापी चक्का जाम का मिला जुला असर खानपुर प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिला। इसी कड़ी में आज इलमासनगर पेट्रोल पम्प के नजदीक समस्तीपुर से बहेरी जानेवाली मुख्य सड़क को CPIML,और CPI नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रुप से पार्टी, किसान महासभा और खेग्रामस के बैनर तले शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। वहीं किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी के लिए सभा को संबोधित करते हुए खानपुर प्रखंड सचिव प्रेमानंद सिंह ने कहा कि…

*जल्द शुरू होगा नए चिकित्सा भवन में सेवा:-बीडीओ। हर खबर पर पैनी नजर।*

बेहतर चिकित्सा सेवा हेतु सरकार कटिबद्ध:-जिलापार्षद। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का चार मंजिला इमारत बनकर तैयार, जल्द शुरू किया जाएगा चिकित्सा सेवा। बतादे की खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मोतहा स्थित 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित हो जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ० प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से भवन का निरीक्षण किया। इस…

*एस एफ आई ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- बिहार राज्य कमिटी के आह्वान पर भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर तले प्रखंड के छात्र- छात्राओं का एक जुलूस डी०बी०केे०एन० कॉलेज नरहन गेट से इंकलाब जिंदाबाद, एसएफआई जिंदाबाद, बेगूसराय के छात्र अमन के हत्यारों को फांसी दो, छात्र की हत्या नहीं सहेंगे, मृतक अमन के परिवार को सुरक्षा दो, 25 लाख रुपए एवं सरकारी नौकरी दो, छात्र की हत्या नहीं सहेंगे। जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से। बिहार सरकार मुर्दाबाद, बेगूसराय के एसपी होश में आओ आदि…

*एनडीए कार्यकर्त्ताओं की बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखण्ड क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक पुर्व मुखिया डुमरी राजेश कुमार सिंह के आवासिय परिसर में हुयी। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने किया। वहीं संचालन जयलाल चौधरी ने किया। मोहिउद्दीननगर में आयोजित होने वाले कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह की तैयारी की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी गयी कि यह कार्यक्रम 8 दिसम्बर की बजाय अब 13 दिसम्बर को होगा। स्थान का चयन बाद में किया जाएगा। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के शामिल होने की संभावना…

*विधायक‌ राजेश कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को चेक सौंपा। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- पारिवारिक लाभ योजना का चेक मृतक के परिजनों को विधायक राजेश कुमार सिंह ने दिया। ज्ञात हो कि विगत दो दिन पूर्व पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के दुमदुमा निवासी कामेश सहनी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मृतक के पत्नी कौशल्या देवी को मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रु० का चेक स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार की उपस्थिति में दिया। इस मौके रजनीश पोद्दार, अमरनाथ चौधरी, भरत महतो, विजय राय, रवीश कुमार, कुंदन…