रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने, बिजली बिल 2020 को वापस लेने, दिल्ली में जारी किसान आंदोलन पर दमन बंद करने, एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीद को दंडनीय अपराध घोषित करने आदि की मांग को लेकर शनिवार को रहिमाबाद के बहादुरनगर में अखिल भारतीय किसान महासभा- खेग्रामस एवं भाकपा माले के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने ईकट्ठा होकर अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर जुलूस निकाला। जोकी नेशनल हाईवे-28 पर पहुंचकर सड़क जाम आंदोलन में जुलूस तब्दील…
Category: राजनीतिक
*क्षेत्र दौरे के दरमियान माकपा विधायक का हुआ भव्य अभिनंदन।हर खबर पर पैनी नजर।*
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक कॉ० अजय कुमार को क्षेत्र दौरा के दरमियान विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर, बेलसंडी तारा एवं महथी पंचायत के कुछ वार्डों में भव्य अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन कार्यक्रम की शुरुआत सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के दास टोला, राम टोला, सलखन्नी से हुई। जगह-जगह उन्हें माला एवं चादर भेंटकर करके स्वागत किया गया।विभिन्न जगहों पर धन्यवाद सभा भी हुई।इस सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर के विधायक कॉ० अजय कुमार ने कहा कि जब मैं…
*विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के बीच उपकरणों का वितरण हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के मैदान में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा दिव्यांगों के बीच 250 ट्राई साइकिल, 60 व्हील चेयर, 50 टैब, 15 कान का मशीन तथा 25 मोबाइल का वितरण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निःशक्तता विवाह योजना तथा अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत 22 लाभुकों के बीच एक-एक लाख के बांड का वितरण किया गया। इसमें 1 लाभुक ऐसा था जिसे तीन लाख का बांड प्रदान किया गया। दो लाख नि:शक्त विवाह योजना के तहत…
*जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:-जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार आज गुरुवार दिनांक 03/12/2020 को समस्तीपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री नल-जल योजना, नाली-गली योजना, सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति, लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कोविड-19 एवं अंचल संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक वारिसनगर प्रखंड में की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, पी०जी०आर०ओ०, समस्तीपुर सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पी०एच०ई०डी० एवं समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
*बीएड कॉलेज में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के आरएलमहतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति का गौरव प्राप्त करने वाले डा० राजेंद्र प्रसाद सादगी सत्यनिष्ठा, पवित्रता योग्यता तथा विद्धता की मूर्ति थे। राष्ट्रपति भवन के गौरवपूर्ण वातावरण में रहकर भी अपनी सादगी तथा पवित्रता…
*पानी भरा पोखरा में मिट्टी उड़ाही के नाम पर मुखिया पर लगा लाखो रु० डकारने का आरोप। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में विकास योजना के नाम पर तरह-तरह के कारनामे के लिए चर्चित प्रखण्ड के ताजपुर पंचायत के मुखिया जवाहर साह ने इस बार पानी से भरा पोखरा का ही फर्जी मिट्टी उड़ाही दिखाकर लगभग 9 लाख रूपये डकार गये। वहीं पंचायत के वार्ड- 5 स्थित पांडेय पोखर जलमग्न है, पोखर जलमग्न रहने के कारण छठ करने के लिए जगह तक नहीं था, इसके बाबजूद अधिकारियों, बाबू एवं कर्मियों के मेल से मजदूरों से मिट्टी उड़ाही दिखाकर लाखों रूपये का बंदरबांट संपूर्ण प्रखण्ड से…
*डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के परमेश्वर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सादीपुर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोग डॉ० राजेंद्र प्रसाद को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सम्बोधित करते हुए प्रधानध्यापक विनोद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में डॉ० राजेंद्र प्रसाद अतुलनीय भूमिका निभाई थी। सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता है औऱ करता रहेगा। इस मौके पर शिक्षक सुजीत कुमार समेत अन्य…
*स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने डॉ० लक्ष्मण यादव को किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी (रेड रिबन क्लब) समस्तीपुर के डॉ० लक्ष्मण यादव को एक दिसम्बर20 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटना के होटल लेमन ट्री में आयोजित कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब के नोडल पदाधिकारी के रूप में दरभंगा प्रमंडल की ओर से स्वास्थ्य मंत्री से डॉ० यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रीय एड्स दिवस कार्यक्रम के समापन…
*काला विल्ला लगाकर अधिवक्ताओं ने प्रतिरोध दिवस मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने काला विल्ला लगाकर प्रतिरोध दिवस मनाया। काला विल्ला लगाकर अपने कोर्ट कार्य को सम्पादन किया। इसके साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में अधिवक्ता एकता जिन्दाबाद का नारा लगाया। वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर ने बताया कि वर्चुअल कोर्ट और फिजिकल कोर्ट को हटाकर नियमित कोर्ट का संचालन किया जाय।अगर कोर्ट को इतना ही कोविड-19 का प्रकोप लगता है तो कोर्ट को पूर्णतया बंद कर दिया जाय और अधिवक्ता को वाजिब…
*राजद कार्यकर्ताओं ने वाम दलों के साथ प्रदर्शन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- विभिन्न विपक्षी दलों ने राष्ट्रव्यापी आवाह्न के तहत किसानों की मांगों के समर्थन में तथा किसान आंदोलन पर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे दमन के खिलाफ आज समस्तीपुर जिला मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने वाम दलों के कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन किया। बिहार के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी समस्तीपुर को सौपा। इसका नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने किया। अपने सम्बोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार…
