*राजद कार्यकर्ताओं ने वाम दलों के साथ प्रदर्शन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- विभिन्न विपक्षी दलों ने राष्ट्रव्यापी आवाह्न के तहत किसानों की मांगों के समर्थन में तथा किसान आंदोलन पर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे दमन के खिलाफ आज समस्तीपुर जिला मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने वाम दलों के कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन किया। बिहार के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी समस्तीपुर को सौपा। इसका नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने किया। अपने सम्बोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जिन तीन कृषि कानूनों को किसानो के हित में बता रही है, दरअसल यह कानून कॉरपोरेट घरानों के हित में बनाया गया है और इसमें समर्थन मूल्य पर किसान के अनाज की खरीद से हाथ खींचकर उसे पूरी तौर पर लूट के लिए कार्पोरेट के हवाले कर दिया है।

राजद प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज तथा सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के राजद अरविन्द सहनी ने कहा कि सरकार अम्बानी व अडानी जैसे बड़े पूंजीपतियों के हाथों किसानों का हक और खेती को कार्पोरेट फार्मिंग के जरिए बेचना चाहती है। कई साल से किसान फसल के उचित दाम के लिए, सस्ते कर्ज के लिए, लागत मूल्य का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे थे और अब भी कर रहे, लेकिन इन मांगों को सुनने और लागू करने के बजाय मोदी सरकार सीधे सीधे सारी फसल को कॉरपोरेट घरानों के हाथों सौपने का काला कानून ले आयी है। उन्होंने किसानों पर किये जा रहे पुलिसिया जुल्म की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान के साथ इस तरह का बर्ताव देश की जनता नही सहेगी। राजद व वाम दल कार्यकर्ताओ ने इन प्रदर्शनों के जरिये आंदोलनरत किसानों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई और कहा है कि जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को देशभर में विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, राजद प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , राजद मत्स० प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सरायरंजन क्षेत्र के अरविन्द सहनी, प्रांतीय नेता सदानंद झा, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, मो० अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, राजद अनु० ￰जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो० ￰नसीम अब्दुल्लाह, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद नेता लालबहादुर पंडित सहित आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment