*किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी के लिए राज्यव्यापी चक्का जाम। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में विरोधी तीनो कृषि कानून की वापसी के लिए राज्यव्यापी चक्का जाम का मिला जुला असर खानपुर प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिला। इसी कड़ी में आज इलमासनगर पेट्रोल पम्प के नजदीक समस्तीपुर से बहेरी जानेवाली मुख्य सड़क को CPIML,और CPI नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रुप से पार्टी, किसान महासभा और खेग्रामस के बैनर तले शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। वहीं किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी के लिए सभा को संबोधित करते हुए खानपुर प्रखंड सचिव प्रेमानंद सिंह ने कहा कि किसानों के द्वारा दिल्ली घेराव लगातार जारी है। लेकिन मोदी सरकार का रवैया अड़ियल बना हुआ है। वहीं किसान भी आर – पार का मन बना चुका है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन कारपोरेट से देश की खेती और गरीबों की थाली की रोटी बचाने का आंदोलन है। किसानों – मजदूरों – देश की दुश्मन अड़ियल मोदी सरकार को पीछे हटाने के लिए  पूरी पार्टी को इस लड़ाई को काफी गंभीरता से चलाना होगा और दीर्घकालीन मानसिकता से आंदोलन में भाग लेना होगा। कल फिर किसान प्रतिनिधियों से केन्द्र सरकार की वार्ता है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए ही कल चक्का जाम का कार्यक्रम लिया गया है। अगले कार्यक्रम की घोषणा कल की वार्ता के फलाफल को देखकर की जाएगी। धान खरीद की गारंटी सहित 3 कृषि कानून की वापसी की मांग पर आगे अनिश्चित कालीन सत्याग्रह और चक्का जाम का कार्यक्रम लिया जाएगा। इस मौके पर राम शंकर महतो, कलपु राम,राजकुमार शर्मा, राम विनय पासवान, रामनाथ साह, कमल महतो, नारायण पासवान, हामिद अंसारी, सूरज राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment