जिला स्तरीय समीक्षा बैठक वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग प्रियंका कौशिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:-जिले के समाहरणालय परिसर में बैंकों का सितंबर 2020 तिमाही का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग प्रियंका कौशिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा जिले के लिये बनाई गई 4811.17 करोड़ रू० की वर्ष 2021-22 का संभाव्यतायुक्त ऋण योजना ( PLP ) का अनावरण किया गया। वहीं डीडीएम नाबार्ड के जयंत विष्णु ने वर्ष 2021-22 में जिले में विभिन्न प्राथमिकता क्षेत्र में उपलब्ध संभाव्यता पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। योजना के अन्तर्गत जिले में कृषि फसली ऋण-अल्प अवधि ( उत्पादन…

*इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना ही हमलोगों का उद्देश्य है:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

मुख्यमंत्री ने राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज का किया निरीक्षण, जू सफारी का भी लिया जायजा। सिक्युरिटी, सेफ्टी एवं प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखने का अधिकारियों को दिया निर्देश। Desk पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज (स्काई वाक), जीप लाईन, जीप बाइक एवं नेचर सफारी के मेन कैम्प एरिया का निरीक्षण किया। राजगीर स्थित हॉकी ग्राउंड में बने हेलिपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं नेताओ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने…

*मुख्यमंत्री ने भागलपुर के गुवारीडीह ग्राम में पुरातात्विक स्थल का किया परिभ्रमण। हर खबर पर पैनी नजर।*

DESK पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत बिहपुर अंचल के गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने परिभ्रमण के दौरान गुवारीडीह ग्राम से प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का बारीकी से मुआयना किया। गौरतलब है कि यहां से प्राप्त अवशेष ताम्र पाषाणिक संस्.ति के हो सकते हैं। जानकारों की मानें तो प्राचीन चम्पा एवं गुवारीडीह के बीच परस्पर किसी न किसी प्रकार के व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंध भी रहे होंगे। इस दौरान बिहार हेरिटेज डेवेलपमेंट सोसाइटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ0 विजय कुमार चैधरी…

*पंचायत स्तर पर बनाए जाएंगे गोल्डेन कार्ड, 24 लाख लोगों का बनाया जाएगा गोल्डन कार्ड। हर खबर पर पैनी नजर।*

लाभार्थी को मिलता है 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा। कोरोना संक्रमण के दौर में 1200 लोगों का किया गया इलाज। जिले में योजना के लाभ के लिए पांच अस्पताल सूचीबद्ध। रमेश शंकर झा मधुबनी:- सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह संकल्पित और कटिबद्ध हैं। जिले में आयुष्मान भारत का कार्य, जिला क्रियान्वयन इकाई के क्रियाशील होने एवं पदाधिकारियों के पदस्थापन होने से पटरी पे लौटने लगा है। विगत सितम्बर माह से जिले में गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य एवं…

*केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय के समर्थन में उतरे डॉ० विनय कुमार सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- भारतीय मेहनतकश किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ० बिनय बिहारी के नेतृत्व में भारत सरकार के किसान हित में कृषि बिल एवं बिहार सरकार द्वारा अनेकों सुविधाएं प्रदान के लिए धन्यवाद यात्रा, जन जागरण, जनमत संग्रह, हस्ताक्षर अभियान,जागरूकता के साथ एवं शांति पूर्ण प्रदर्शन का राज्य व्यापी अभियान का शुभारंभ बापू महात्मा गाँधी की मूर्ति के समक्ष किया गया। देश के किसान हित आत्म शुद्धि हेतु शंखनाद फूंक, मंत्र उच्चारण से कैंडल जलाओ अभियान से शुभारंभ किया गया, जो भिन्न भिन्न चरणों में बिहार के गाँव…

*पशुपालकों के बीच बोनस वितरण का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के  पशुपालकों को सरकारी सहायता की जरूरत है। इससे पशुपालकों के जीवन स्तर में सुधार होगी। उक्त बातें श्वेत शक्ति दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति भासिंगपुर में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ० समीर आलम ने कही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात रंजन यादव ने किया। वहीं संचालन पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। पथ संचालक गौड़ी दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में पशुपालन एक अहम कड़ी…

*महाप्रबंधक से सवारी रेल गाड़ी चलाने की मांग किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- हाजीपुर बछवारा रेलखंड के मोहिउद्दीननगर में दैनिक रेल यात्रियों ने रेल महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे को सवारी चलाने की मांग की है। इस रूट पर सुबह में अप व डाउन में एक जोड़ी सवारी गाड़ी चलाने की मांग की है। वहीं सवारी गाड़ी नहीं चलने से आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। सड़क मार्ग से हाजीपुर जाने में कम से कम एक व्यक्ति को 100 रू० खर्च करनी पड़ती है। जिससे आम लोगों में काफी परेशानी हो रही है। सवारी गाड़ी के नाम पर कटिहार हाजीपुर…

*विधायक का हुआ अभिनंदन समारोह। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:-  क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड के भरपुरा- पटपारा पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चोचाही भरपुरा के प्रांगण में वर्तमान विधायक कॉ० अजय कुमार का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में लोगों ने मिथिला परंपरा के अनुसार पुष्पमाला, चादर, पाग, डायरी एवं कलम देकर विधायक को सम्मानित किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त कराने के लिए आगामी 23 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील किया। इस मौके पर माकपा नेता सिया प्रसाद…

*वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है मशरूम:- डॉ० दयाराम। हर खबर पर पैनी नजर।*

सेहत और स्वाद का लाजबाब औषधीय गुणों की खान है मशरूम। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सेहत और स्वाद का बेजोड़ कॉम्बो पोषण के गुणों से भरपूर मशरूम औषधीय गुणों की खान है। मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होने की वजह से यह न सिर्फ वजन को बढ़ने से रोकने और वजन घटाने में सहायक है बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कॉपर, पोटैशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो व्यक्ति को कई तरह के रोगों से दूर…

*सड़क हादसे में अमानत की इलाज के दौरान हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर से चकपहार जाने वाली सड़क ग्राम कमतौल के पास  मोटरसाइकिल सवार ने एक वृद्ध को ठोकर मार दिया। जिससे वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गये। वहीं  स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी वृद्ध को ताजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ गम्भीर स्तिथि को देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, रास्ते मे हीं जख्मी की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ निवासी व्यास के रूप…