*वनजारा परिवार से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए लिया आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर आज सुपौल ग्राम के वार्ड नं 01 में लगभग बीस साल से बसे वनजारा परिवार के दर्जनों लोगों ने अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर पहुँचा। जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर के आदेश पर जीपीएस सुरेश पासवान ने सभी वनजारा परिवार से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन लिया। वहीं प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने प्रखंड विकास…

*मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- पर्यावरण का जीवन में बहुत ही महत्व है। पर्यावरण प्रकृति की सहज संरचना है। प्रकृति की स्वाभाविक दशा में हस्तक्षेप करके मानव उसे प्रतिकूल बनाता है। आज पर्यावरण असंतुलन से कई प्रकार के संकट से मानव जुझ रहा है। इस संकट से निजात दिलाने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास ही नहीं बल्कि लोगों के वैचारिक व सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उक्त बातें उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अल्फा के सभागार में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते पर्यावरण सेवी वशिष्ठ राय वशिष्ठ ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता…

*०५ शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

22 कार्टून शराब भी किया जप्त। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गाँव में अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में छापेमारी कर चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस हिमांशु ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में शराब उतारा जा रहा है और जब थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गई तो चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इसके…

*बीए पार्ट वन में 23 दिसंबर तक द्वितीय ऑनलाइन नामांकन शुरू। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर में स्नातक प्रथम खण्ड सत्र 2020-23 में नामांकन लेनेवाले छात्र/ छात्राएं ल०ना०मि०वि०दरभंगा द्वारा द्वितीय मेधा सूची में चयनित छात्रों का नामांकन हेतु कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की है। जिससे जो छात्र जहाँ हैं वहीं से अपना नामांकन दिनांक 21/12/2020 से 23/12/2020 तक करा सकते हैं। उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ० घनश्याम राय ने दी। नामांकन हेतु कॉलेज के वेबसाइट www.gmrdcollege.org पर जाकर किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन फॉर एडमिशन पर क्लिक करे और फॉर्म में मांगी गयी सभी विवरण भरने के…

*मद्द निषेद को लेकर पुलिस वालों ने लिया शपथ। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में मद्द निषेध नीति के तहत कल्याणपुर और चकमेहसी थाना परिसर में सोमवार को जीवन भर शराब नहीं पीने की शपथ पुलिस कर्मियो को दिलाई गई। वहीं शपथ कल्याणपुर थाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष टुन्ना नंद सिंह व चकमेहसी थाना पर थानाध्यक्ष मो० खुशबुद्दीन ने दिलाई।जिसमें पुलिस बल ने भगवान को साक्षी मानकर किसी प्रकार का नशा पान नहीं करने की शपथ लिया। इस मौके पर कल्याणपुर थाने पर एस आई संजय कुमार, प्रमोद झा, राजकिशोर राम व चकमेहसी थाने पर दरोगा…

*पुलिस ने शराब कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के बघला गांव से शनिवार की रात कल्याणपुर पुलिस ने चकमेहसी पुलिस के सहयोग से शराब कांड संख्या 193/20 में जवाहर लाल के पुत्र राम बहादुर राय उर्फ बहादुर राय को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में कल्याणपुर प्रभारी थानाध्यक्ष टुना नंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कर, कारोबारी को जेल भेज दिया गया है।

*घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की हुई चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के डरोड़ी गांव से शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। इस संदर्भ में डरोडी गांव निवासी रामभरोस ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वह अपने दरवाजे पर मोटरसाइकिल खड़ी कर घर में सो रहा था सुबह जब नींद खुली तो दरवाजे से मोटरसाइकिल गायब थी। उसके बाद बहुत खोजबीन करने के…

*जागरूकता अभियान पर दो दिवशीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में कोविड -19 से बचाव व जागरूकता अभियान पर डरोडी गांव में दो दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन आयंश केयर हेल्थ फाउंडेशन की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयंश केयर हेल्थ फाउंडेशन के सचिव विजया ने कि। इस कार्यक्रम के दौरान डरोडी में आयोजित विवाहोत्सव कार्यक्रम में शामिल लोगों में कोविड से बचाव व जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं फाउंडेशन द्वारा करीब हजारों लोगों के बीच मास्क व सेनिटाइजर का मुफ्त वितरण भी किया गया। इस मौके पर…

*राम जानकी विवाह उत्सव का हुआ समापन। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा विदेह नगर डरोडी में आयोजित श्री राम जानकी विवाह उत्सव धूम धाम से सोमवार को चतुर्थी कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी पीयूष पुष्कर और पवन शर्मा के द्वारा कार्यकर्ताओं व बुजुर्गो को गीता देकर सम्मान किया गया। वहीं सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार के द्वारा किया गया। सम्मान पाने में अनमोल कुमार, माधव कुमार, संजीव ठाकुर, प्रेम कुमार ठाकुर, रजनीश कुमार, कृष्णम, कमलेश ठाकुर, विनय ठाकुर आदि लोग थे। वहीँ…

*फर्जीवाड़ा मामले में एफआईआर दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन भीषण ठंड में छठे दिन भी जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर पांडेय पोखर 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा मामले में एफआईआर दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर 16 दिसंबर से प्रखंड मुख्यालय शुरू भाकपा माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन भीषण ठंड के बावजूद सोमवार को छठे दिन भी अनवरत जारी रहा। इस मौके पर जुटे कार्यकर्ताओं द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। वहीं नौशाद तौहीदी, मो० एजाज, अरशद कमाल बबलू, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजय शर्मा, धर्मेंद्र पासवान, बासुदेव…