*मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- पर्यावरण का जीवन में बहुत ही महत्व है। पर्यावरण प्रकृति की सहज संरचना है। प्रकृति की स्वाभाविक दशा में हस्तक्षेप करके मानव उसे प्रतिकूल बनाता है। आज पर्यावरण असंतुलन से कई प्रकार के संकट से मानव जुझ रहा है। इस संकट से निजात दिलाने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास ही नहीं बल्कि लोगों के वैचारिक व सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उक्त बातें उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अल्फा के सभागार में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते पर्यावरण सेवी वशिष्ठ राय वशिष्ठ ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम मधुकर कुमार ने की, वहीं संचालन एचएम संजीत ठाकुर ने किया। उपस्थित सभी वक्ताओं ने प्रकृति में पर्यावरण असंतुलन की बात कही। आगे कहा कि अगर इसी तरह पर्यावरण‌ असंतुलन जारी रहा तो आगे घोर संकट उत्पन्न हो जाएगा। पर्यावरणसेवी श्री वशिष्ट ने प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के एचएम को स्वलिखित5 पुस्तक पर्यावरण संरक्षण पेड़-पौधे के संग निःशुल्क उपहार स्वरूप दिया। इस कार्यक्रम के मौके पर एचएम‌ रामप्रवेश ठाकुर, मुस्तकुह जमा खान, अनिल कुमार गुप्ता, ब्रजभूषण, विजय कुमार सिंह, मनीष, मो० शहीद, भीष्मेन्द्र झा, कुमोद कुमार, रवींद्र कुमार सिंह,कृष्ण कुमार मिश्र,सरिता कुमारी आदि ने भी संबोधित किया।

Related posts

Leave a Comment