*आग लगने से सामान सहित दस घर जलकर हुआ राख। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दूधपुरा पंचायत के ताल दशहरा गावं में आग लगने से दस (10) घर पूर्णतः जलकर हुआ राख। वहीँ घरो में रखे चावल, गेहूं, सरसों, फर्निचर, कपड़ा, बर्तन के अलावे कुछ नगदी भी जल कर खाक हो गया। इसी दौरान एक बकरी भी झुलस कर मर गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फायर बिग्रेड को फोन कर इसकी सूचना दी। तदुपरांत फायर बिग्रेड की दो गाड़िया घटना स्थल पर पहुंची। जिसमे एक गाड़ी हुई ख़राब, गाड़ी…

*प्रधानमंत्री के आह्वान को माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अनोखे अंदाज में पूरा किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना से बचाव को लेकर सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के दौरान गत रात्री 9 बजे से दीया, मोमबत्ती, लालटेन जलाने के आह्वान को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने अनोखे अंदाज में मनाया। इस दौरान माले नेता ने स्वलिखित पोस्टर पर कोरोना भगाने से संबंधित नारे मसलन “चिराग तले अँधेरा है, यहाँ मातम का डेरा है, “रोको कोरोना महामारी- करो ईलाज की तैयारी”, “हमें चाहिए भोजन, राशन-नहीं चाहिए थोथा भाषण”, “तर्क विज्ञान की रोशनी जलाओ- अंधविश्वास का अंधेरा भगाओ”, “बाहर फंसे…

*समाजसेवी ने गरीबो के बीच बांटी राहत सामग्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

धीरज कुमार झा पटना:- सम्पूर्ण लॉकडाउन की वजह से कोरोना वायरस महामारी को हराने का प्रयास और गरीबो की हर तरह से मदद के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार अनेक काम कर रही है, वहीं समाजसेवियों ने भी इस संकट में जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आ रहे है। चाहे गरीबो को भोजन कराने की बात हो या फिर राशन सामग्री देने की बात हो, कोई भूखा न रहे की तर्ज पर 4 अप्रैल से लगातार गरीबो की मदद में लगे हुए है। इसी क्रम में पटना के टेकारी…

हड़ताली शिक्षकों के हड़ताल को समाप्त करवाने की दिशा में बिहार सरकार को तत्काल पहल कर राजधर्म का पालन करना चाहिए:- राजद जिला प्रवक्ता। हर खबर पर पैनी नजर।

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राजद के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि छात्र हित में हड़ताली शिक्षकों के हड़ताल को समाप्त करवाने की दिशा में बिहार सरकार को तत्काल पहल कर राजधर्म का पालन करना चाहिए। वहीँ राजद प्रवक्ता ने कहा कि 17 फरवरी से प्राथमिक शिक्षक व 25 फरवरी से माध्यमिक शिक्षक अपनी न्यायोचित मांग के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सेवा संगठन को अपनी मांगों के लिए विधिवत सूचना देकर संघर्ष करने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक संगठनों…

*मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में दीप प्रज्ज्वलित कर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। वहीँ मुख्यमंत्री ने रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक अपने आवास पर दीप जलाकर कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में बिहारवासियों के साथ अपने संकल्प को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि सम्पूर्ण देशवासियों की एकजुटता से हम सब जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने में सफल होंगे। 

*मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भगवान महावीर को नमन करते हुये राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश सत्य और अहिंसा का है। हम सब भगवान महावीर के बताये मार्ग अहिंसा को अपनाने का संकल्प लें। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर राज्य एवं देश में शान्ति, सद्भाव एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती को निरामिष दिवस के रूप में मनायें।…

*आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर लाभार्थियों के खाते में सहायता राषि अंतरित करें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग में कोरोना संक्रमण के लिये उठाये गये कदमों के संबंध में मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। वहीँ समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश् दिया कि जितने लोगों के राशन कार्ड के आवदेन अस्वीकृत हो गये हैं या पेंडिंग हैं उन सभी आवेदनों की पुनः समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे राशन कार्ड जो स्वीकृत हैं और किसी कारण वष अभी तक निर्गत नहीं हो पाये हैं। उनका भी जाॅचोपरान्त शीघ्र निष्पादन सुनिष्चित…

*असामाजिक संदेश फैलाते है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अगर किसी भी माध्यम से (सोशल मीडिया, whatsapp, एवं अन्य) अगर लोग असामाजिक संदेश, अफवाह, फेक न्यूज, साम्प्रदायिकता आदि फैलाते है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कोई भी शिकायत मिलने पर social media, whatsapp, आदि के Admin को जिम्मेदार समझते हुए उन पर कार्रवाई की जाएगी। सभी जिला वासियों से अनुरोध है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कर Covid19 के संक्रमण को रोकने में जिला प्रशासन और पुलिस…

*जिलाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की सभी संगठन जो खाने की सामग्री का वितरण करना चाहते हैं,अपने अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क करें। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को बताया की पिछले कुछ दिनों में विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनजीओ खाने की सामग्री वितरण करने की अनुमति जिला पदाधिकारी से मांग रहे है। वहीँ कुछ लोग स्वयं शहर में ऐसी सेवा दे रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा कई कवरांटाइन केंद्र और आपदा राहत केंद्र चलाया जा रहा है। जहां खाना एवं आवासन का प्रबंध है। जिला प्रशासन सभी जरूरतमंदों को खाना खिलाने का कार्य कर रहा है। लोगों से अनुरोध है कि वह स्वयं…

*विभिन्न स्वयंसेवी संगठन व भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पत्नी ख्याति सिंह व अरनव मिडिया टीम की तरफ से राजधानी पटना में लोगों के बीच अनाज व तैयार भोजन दिया जा रहा है। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- विभिन्न स्वयंसेवी संगठन राजधानी पटना में लोगों के लिए भोजन मुहैया करा रहे है। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पत्नी ख्याति सिंह व अरनव मिडिया टीम की तरफ से शहर के गर्दनीबाग, राजा बाजार, रूपसपुर सगुना इलाके में जबकी बजरंग दल की तरफ से आशियाना नगर साईं की रसोई की तरफ से कंकड़बाग इलाके में आम आदमी पार्टी पटना महानगर की ओर से कुम्हरार बाजार समिति इलाके में डॉक्टर एम रहमान की तरफ से लोहानीपुर इलाके में, बिहार पुलिस एसोसिएशन के…