*केवस निजामत पंचायत के मुखिया ने अपने पंचायत के हर गली-मोहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर /कोरोना प्रतिरोधी लिक्विड आदि का छिड़काव कराया एवं जागरूकता अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के केवस निजामत पंचायत के मुखिया राजीव कुमार राय ने लक्खी चौक, भट्टी चौक, महादेव स्थान चौक सहित अपने पूरे पंचायत के हर गली-मोहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर /कोरोना प्रतिरोधी लिक्विड आदि का छिड़काव कराया एवं जागरूकता अभियान चलाया। वहीँ मुखिया ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए घर से बाहर नहीं निकलने की अपील ग्रामीणों से की। मुखिया राजीव कुमार राय ने कहा कि जहाँ तक हो सके आप सभी ग्रामीण भाई-बहनों और माताओं से अनुरोध है कि अकारण घर से बिल्कुल ही नहीं…

*मुखिया तथा समाजसेवी के द्वारा पंचायत के लोगो के बीच मास्क, साबुन तथा हैंड वाश का वितरण व जागरूकता अभियान चलाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- कोरोना महामारी से बचाव हेतु समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत के मुखिया शालिनी देवी तथा समाजसेवी प्रेम कुमार राय के द्वारा पंचायत के लोगो के बीच मास्क, साबुन तथा हैंड वाश का वितरण किया गया व जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीँ पंचायत के मुखिया शालिनी देवी ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर पंचायत के विभिन्न वार्डो में युद्धस्तर पर जनजागरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। व्हिबपंचायत में कोरोना के संक्रमण से एक भी नागरिक संक्रमित नहीं हों इसका ख्याल रखा जा रहा है। सोशल…

रितेश पांडेय, अक्षरा सिंह की दबंग दामाद का फर्स्ट लुक रामनवमी पर हुआ लॉन्च। हर खबर पर पैनी नजर।

अनूप नारायण सिंह पटना:- अपनी गायकी से करोड़ों दिलों में राज कर रहे सिनेस्टार गायक व नायक रितेश पांडेय और भोजपुरी आईकॉन करोड़ों दिलों की क्वीन अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म दबंग दामाद का फर्स्ट लुक लांच रामनवमी के पावन अवसर पर किया गया है। डाबरा वर्ल्ड एंटरटेनमेंट प्रा.लि. एवं शिव कृष्णा एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म दबंग दामाद का फर्स्ट लुक काफी यूनिक बनाया गया है। फिल्म के पोस्टर में मध्य में अक्षरा सिंह इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। दाढ़ी मूछ में काफी अलग लुक में रितेश पांडेय…

*मदद राशि देने की अवधि समाप्त,लोगों के खाते में जमा की गई मदद राशी। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- कोरोना वायरस महामारी की वजह से बंद पड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 100 लोगों के खाते में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने मदद राशि जमा किया। जब उन्हें पता चला कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के (Daily wage worker) दैनिक कामगार, स्पॉट बॉयज, लाईट मैन, सेटिंग बॉयज,  संघर्षरत कलाकार, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर ड्रेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर आदि जो मुंबई में परेशान हैं, उन्हें मदद की जरूरत है। उनकी मदद के लिए रत्नाकर कुमार ने आगे कदम बढ़ाया और सौ लोगों की…

*जनसेवा के लिए आगे आई, भोजपुरी गायिका, अंतरा सिंह प्रियंका। हर खबर पर पैनी नजर।*

श्री साई सेवा दरबार की रसोई में पहुंची भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह। धीरज कुमार झा। पटना:- श्री साई सेवा दरबार के द्वारा राज पैलेस बैंकेट हॉल, मुसल्लाहपुर पटना में लगातार सात दिनों से कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा है। जहां हर दिन पाँच सौ फ़ूड पैकेट तैयार कर के श्री साई सेवा दरबार के कार्यकर्ता जरूरतमंदों लोगो तक पहुंचा रहे हैं।  सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका श्री साई दरबार की रसोई में पहुंची। जहां उन्होंने अपने हाथों से भोजन तैयार किया। अंतरा ने, लॉकडाउन का पालन करने के लिए…

*दीप जलाकर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध एकजुटता प्रदर्शीत करें।:- मुख्यमंत्री।हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्पूर्ण बिहारवासियों से अपील करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल को रात 9 बजे सभी लोग अपने घरों की बत्तियाॅ बंद कर दरवाजे या बालकोनी में 9 मिनट तक दीप, मोमबती, टाॅर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में अपने संघर्ष की एकजुटता प्रदर्शीत करें। इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत होगी और हमारा आत्मबल बढ़ेगा।

*प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हम सभी जिला वासी आइए हम सब दीप जलाएं। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जो विश्व के लिए संकट की घड़ी उत्पन्न कर दिया है। प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हम सभी जिला वासी 5 अप्रैल को 9:00 बजे रात्रि में घर के आंगन या घर पर कही भी दीया जरुर जलाएं। वहीँ त्रिपुरारी झा ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार 5 अप्रैल 9:00 बजे रात्रि इसलिए निर्धारित किया गया। क्योंकि इस दिन और 9 मिनट के लिए शनि नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र में एवं चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। प्राकृतिक रोशनी के प्रकाश से ब्रह्मांड तरंगें…

*जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान किया। वहीँ विभा राज कंस्ट्रक्षन ने एक करोड़ 21 लाख रूपये, उत्कर्ष स्फटिक लिमिटेड ने 50 लाख रूपये, दीपांशु प्रमोटर ने 25 लाख रूपये, चेम्बर ऑफ काॅमर्स चैरिटेबल ट्रस्ट ने 6 लाख रूपये, बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन ने 5 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा। इसके अतिरिक्त अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा है। कई अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना अंशदान…

*विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सरकार से आग्रह किया की भोजन/राशन आदि वितरण करने की अनुमति समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओ को दिया जाय। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से लोग है परेशान। जिले के विभिन्न क्षेत्रो में निवासरत गरीबों, असहायों तथा गुजरने वाले लोगों के लिये राशन, भोजन आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए हर दिन जनसहभागिता बढ़ती जा रही है। विगत दिनों विभिन्न संगठनों ने गोष्ठियों, ध्वनि विस्तारक यंत्रों, पोस्टर व हैंडबिल बांटकर जनमानस को जागरूक किया। वहीं बचाव के लिए मास्क, साबुन, हैंड वाश, चावल, दाल, आटा, आलू , प्याज , चूड़ा, सोया बड़ी आदि खाद्य सामाग्री आदि गरीबो व…

*राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु ज़िले में गरीब व जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री वितरण करने की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु ज़िले में गरीब व जरुरतमंदो के बीच साबुन, हैंड सेनिटाइजर, मास्क तथा राहत सामग्री वितरण करने की मांग की है। अपने पत्र में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से दैनिक मजदूर, छोटे व्यवसायीगण, लघु किसानों के समक्ष आर्थिक संकट विकराल रूप लेरहा है। वहीँ गरीब बेहद परेशानियों में है। ज़िले के सांसद तथा विधायको ने कोरोना उन्मूलन कोष में…