रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में बिहार संयुक्त प्रवेश पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2020 हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र प्रेक्षक/केंद्राधीक्षक के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में परीक्षा को कदाचार रहित, स्वच्छ संचालन, विधि व्यवस्था संधारण एवं इस परीक्षा के उपरांत पुनर्परीक्षा की स्थिति उत्पन्न न होने के लिए निर्देश दिया गया। वहीं परीक्षा 26 नवंबर 2020 को 11 केंद्रों पर होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश गेट सुबह 08:00 बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए…
Category: Featured
*पुरुष नसबंदी अधिक सुरक्षित व सरल है:- सिविल सर्जन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- मधुबनी जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सभी जिले के जिला पदाधिकारी व सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिले में 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित करने…
*वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक हुए घायल, हुआ रेफर। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से सटे विभूतिपुर थाना क्षेत्र के तरुणिया गाँव के समीप मंगलवार को दूध ढोने वाली पिकअप वैन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे अगल-बगल के ग्रामीणों ने दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट निवासी मुकेश यादव के पुत्र रोहित कुमार उम्र 20 वर्ष एवं सोने लाल महतो के पुत्र राम उदगार महतो 45 वर्ष के रूप में की गई। बताया जाता है की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार…
*उपकारा केंद्र में हुई छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक समान। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार एवं डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह अनुमालडलीय उपकारा कोनेला में छापेमारी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक बारी-बारी से सभी वार्डो की गहन तलाशी ली गई। लेकिन किसी भी तरह की कोई भी आपत्तिजनक समान नहीं मिला। इस अभियान में सीओ अमरनाथ चौधरी एवं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र आदि शामिल थे।
*सभी दुर्गा पूजा समितियों को किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय के एनएच 28 के पास निजी होटल के सभागार में शारदीय नवरात्र दुर्गोत्सव 2020 के तहत शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा समिति को विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अभिनेता राजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद, जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जदयू जिलाध्यक्ष शारिक रहमान लवली, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश पासवान, उपमुख्य पार्षद चन्दन प्रसाद, रालोसपा नेत्री सुनीता शर्मा, अभिनेता आमिया कश्यप, पूर्व जज…
*क्या विधायक जनता के विश्वास पर खरा उतर पाएंगे..? हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेन्द्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के 138 विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता ने बदलाव की राह पर चलकर एनडीए गठबंधन जदयू के सिटिंग प्रत्याशी राम बालक सिंह को बड़े अंतर (करीब 41000 मतों) से हराकर महागठबंधन सीपीआई (एम) के प्रत्याशी अजय कुमार को जिताने का काम किया। लोगों में बदलाव का जुनून सवार था और उन्होंने ऐसा ही किया भी। इस संबंध में क्षेत्र के मतदाताओं का कहना यह था कि सरकार किसी का भी बने लेकिन विभूतिपुर विधानसभा में बदलाव जरूरी है। बताते चलें कि लोगों ने तत्कालीन विधायक रामबालक…
*अचानक आग लगने से कई घर जलकर हुआ खाक। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित माधोपुर सरारी पंचायत में अचानक दोपहर बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग से कई लोगों का घर जल गया। आग से घर में रखे सभी सामान जल गया।वहीं अग्नि पीड़ित परिवारों में धनेश्वर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, दिनेश पासवान, जितेंद्र पासवान, मसूदन पासवान, मो० ललीता देवी, मंगल पासवान आदि के नाम अंचलाधिकारी को दिये आवेदन में शामिल हैं। इस बीच घटनास्थल पर स्थानीय भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। वहीं अंचल प्रशासन द्वारा…
*बैंक को हटाने की योजना को राजद ने किया विरोध। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा। समस्तीपुर:- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने की योजना का राजद ने विरोध किया है। वहीं जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि अगर बैंक को जितवारपुर से हटाने का प्रयास किया गया तो राजद सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जितवारपुर निजामत , जितवारपुर चौथ , मोहनपुर , हकीमाबाद तथा विशनपुर पंचायत के सैकड़ो पेंशनभोगी का पेंशन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा से…
*कालाजार की समाप्ति को विभाग है सजग, लाखों घरों को करना है आच्छादित। हर खबर पर पैनी नजर।*
21 प्रखंड के 114 गांव में किया जा रहा छिड़काव। रमेश शंकर झा मधुबनी:-कालाजार को लेकर मधुबनी जिला सजग है। स्वास्थ्य विभाग इस रोग से समाज को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित गति से उन्मूलन कार्यक्रम चला रहा है। जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव किया जा रहा है। स्वस्थ्य विभाग कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने और सफल करने की कोशिश में 15 सितंबर से ही लगा है, जो 8 दिसंबर तक चलेगा। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने…
*जब तक दवा नहीं तब तक ढिलाई नहीं, कोरोना संक्रमण जांच का बढ़ाया गया दायरा। हर खबर पर पैनी नजर।*
ना करें नियमों की अनदेखी, मास्क और शारीरिक दूरी का पालन रखना होगा जारी। रमेश शंकर झा मधुबनी:- जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिले में अब एंटीजन किट से 5000, आरटी पीसीआर से 600, जिसमें 300 आरएमआरआई तथा 300 मधुबनी मेडिकल कॉलेज में, तथा ट्रूनेट से 225 जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिविल सर्जन डा. सुनील कुमार झा ने कहा कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश के कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना की…
