*अनुमण्डल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के  दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल प्रसाशन द्वारा आहान और केयर इंडिया के सहयोग से किया गया। वहीं लोगों ने रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मदर बल्ड बैंक समस्तीपुर की टीम बादल, निशा, दीपक के द्वारा रक्त संग्रह कर प्रोसेसिंग के लिए मदर ब्लड बैंक ले जाया गया। उपाधीक्षक डॉ० अरुण कुमार ने बताया की अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में मरोजों को जरूरत पड़ने पर रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा…

*आरसी समस्तीपुर सिटी की गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- रोटरी गिरिडीह से रोटेरियन डॉ० एसपी बागरिया एवं रोटेरियन अभिषेक सिंह ने रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की गतिविधियों का बारीकि से निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरसी समस्तीपुर द्वारा संचालित प्रोजेक्ट व प्रशिक्षण कार्यक्रम खास कर मोती की खेती और मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। आगे उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी ऊर्जावान है। मशरुम उत्पादन सहित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और मोती की खेती आने वाले दिनों में समाज के आर्थिक आजादी का वाहक बनेगा। इस क्षेत्र में…

*नीलगाय के आतंक से किसान है परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:-जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों नीलगाय (घोड़प्राश) से परेशान हैं। बताते चलें कि क्षेत्र के सरसौना, बंगरा, कोठिया, मानपुरा, दिघरुआ, रामापुर महेशपुर, कस्बेआह, हरिशंकरपुर बघौनी, चकपहार, सोंगर, इत्यादि पंचायतों में इन दिनों नीलगाय (घोड़प्राश) झुण्ड में आते हैं और किसानों के खेत मे लगे फसलों को क्षति पहुँचाते हैं। सबसे ज्यादा इस समय क्षेत्र में तम्बाकू की फसल लगी हुई हैं। वहीं  तम्बाकू उत्पाद राजदेव राय, पप्पू सिंह, मो० इस्तेयक, शीतल कुमार, जागेश्वर राय, राजेन्द्र महतो इत्यादि किसानों का कहना है कि नीलगाय (घोड़प्राश) तम्बाकू…

*किसान चौपाल का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वहीँ किसान चौपाल का उदघाटन करते हुए पंयायत समिति सदस्य पार्वती देवी ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित करती है। लेकिन आम किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। किसानों को समय पर अनुदानित बीज और खाद का लाभ मिले इसकी व्यवस्था विभाग को करनी चाहिए। इस  कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्वती देवी एवं संचालन एटीएम धनंजय…

*सर्वभाषा कवि सम्मेलन में श्रोता हुए लोट पोट, पुस्तक का विमोचन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:-  जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में आयुष्मति कुमारी कोमल की शादी समारोह के उपलक्ष में सर्वभाषा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार चांद मुसाफिर, राम दयाल सिंह आदि ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन  अवधेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार चांद मुसाफिर ने कहा कि साहित्यिक विकास के बिना समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की तैल्य चित्र के समक्ष दीप…

*आंदोलन के नौवें दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ महागठबंधन संघर्ष समिति के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह आज मंगलवार को नौवें दिन भी जारी है। वहीं  महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज स्थित बैंक की शाखा पर पांचवे दिन तालाबंदी कर कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। वहीं वक्ताओं ने आंदोलनकारियों की सुरक्षा हेतु आंदोलन स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस…

*अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं रात्रि गस्ती कर रही पुलिस ने दोनों जख्मी को कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० बीके ठाकुर ने बताया कि जख्मीयों की पहचान सिमरिया गांव निवासी उम्र 35 वर्षीय गया सहनी, उम्र 32…

*लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि मनायी गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर में लौह पुरुष व भारत के प्रथम गृहमंत्री सह उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि मंगववार को विभिन्न संस्थाओं के द्वारा मनाया गया। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली थी। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आज उनके विशाल वैचारिक कद की याद दिलाती है। सरदार पटेल का शुरुआती जीवन काफी कठिन था। परंतु उन्होंने अपनी कर्मठता से देश-दुनिया के नागरिकों के सामने असामान्य उदाहरण प्रस्तुत कर गये थे।…

*पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा कुहासे के कारण रद्द होंगी मेल व एक्सप्रेस गाड़ियाँ। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने आगामी कुहासे के मौसम को ध्यान में रखते हुए दिनांक:- 16/12/2020 से 31/01/2021 तक समस्तीपुर मंडल से चलने वाली अथवा गुजरने वाली निम्न गाड़ियों को रदद व फेरों में कमी करने का निर्णय लिया है:- *फेरों में कमी:-* ०१. 02561 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक गुरूवार को रद्द रहेगी अर्थात् 02561 जयनगर से दिनांक 17/12/2020, 24/12/20, 31/12/20, 07/01/2021, 14/01/21, 21/01/21 तथा 28/01/2021 को रद्द रहेगी। ०२. 02562 नई दिल्ली- जयनगर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को रहेगी अर्थात्…

*आंदोलन की मजबूती से ही बिहार में सामंती साम्प्रदायिक ताकतों का वर्चस्व टूटेगा:- राजाराम सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/विभूतिपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया पुस्तकालय भवन के प्रांगण में भाकपा-माले के द्वारा पार्टी व संगठन को विस्तार और बिहार राज्य में भाकपा (माले) लिबरेशन की नई जवाबदेही विषय पर आयोजित सेमिनार का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य वक्ता पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ० राजाराम सिंह ने कहा कि खेत-खेती किसान की न कि कॉरपोरेट बेइमान की है। उन्होंने कहा कि किसानों के लागत का पचास प्रतिशत अधिक मुल्य देने की गारंटी करने के बजाय, सरकार पहले से किसानों के हित में बनाई गई…