*सर्वभाषा कवि सम्मेलन में श्रोता हुए लोट पोट, पुस्तक का विमोचन। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:-  जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में आयुष्मति कुमारी कोमल की शादी समारोह के उपलक्ष में सर्वभाषा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार चांद मुसाफिर, राम दयाल सिंह आदि ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन  अवधेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार चांद मुसाफिर ने कहा कि साहित्यिक विकास के बिना समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पूजा-अर्चना कर किया गया। इस कार्यक्रम में आए हुए कवियों ने अपनी कविता का पाठ कर श्रोताओं को खूब हंसाया, साथ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और वहीं लोगों से आग्रह किया गया कि अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं। इस मौके पर सीताराम शेरपुरी, वशिष्ठ राय वशिष्ठ, युवा साहित्यकार मिन्टू झा, रामजी साह, रामचंद्र चौधरी, सरतेंदु कुमार, कुशेश्वर सिंह,दुखित महतो, भागवत राय ज्वाला, जनाब मोबीन, अरुण मालपुरी, हितलाल पाठक, डॉ० शैलेंद्र शर्मा त्यागी, विद्यासागर ब्रहमचारी आदि कवियों ने अपना-अपना जलवा बिखेरा। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रखंड प्रमुख राम स्वार्थ राय ने किया।

Related posts

Leave a Comment