*भारतीय किसान महासभा ने किया बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र चकजोहरा स्थित संत कबीर आश्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले माले नेता संजीव कुमार आर्य एवं राजद नेता भिखारी राय के नेतृत्व में देश में चल रहे किसान आन्दोलन,15 से 28 दिसंबर तक चलने वाली किसान संघर्ष यात्रा, 18 दिसंबर को कामरेड विनोद मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। वहीं सभा की अध्यक्षता संजीव कुमार आर्य ने करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बड़े व्यापारियों के हाथों में बिकी हुई है। यह सरकार बड़े…

*विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित बघड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी स्व० टुनटुन दास के परिजनों को विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से रविश कुमार सिंह ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। ज्ञात हो कि स्व० रामदेव दास के पुत्र टुनटुन दास उम्र 35‌ वर्ष दुर्गापुर के आयरन कंपनी में काम करता था। बीमारी के बाद उसका निधन हो गया था। इस मौके पर जितेंद्र चौहान, संतोष पोद्दार, रामसेवक पोद्दार, धीरज सिंह, प्रदीप दास सहित अन्य मौजूद थे।

*के०एस०एस० कॉलेज के रात्रि प्रहरी का असामयिक निधन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र स्थित के० एस० एस० कॉलेज के रात्रि प्रहरी सिंगेश्वर पासवान की असामयिक मृत्यु हो गई। इनके निधन का समाचार मिलते ही कॉलेज में शोक सभा का आयोजन प्रो० अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। उपस्थित सभी ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर प्रो० मनोज प्रसाद सुनील, प्रो० बैद्यनाथ झा, प्रो० अनिल कुमार राय, प्रो० सुरेंद्र प्रसाद निराला, प्रो० गणेश शंकर झा, कृष्णा ठाकुर, अखिलेश प्रसाद सिंह,अशर्फी राय इत्यादि उपस्थित थे।

*सात सूत्री मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के पूसा प्रखण्ड क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत में जनवितरण प्रणाली द्वारा राशन मे व्यापक लूट एवं पंचायत के अन्य योजनाओं में हो रहे अनियमितताओं के खिलाफ सात सूत्री मांगों को लेकर इंसाफ मंच जिला कमिटी के बैनर तले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत भाकपा माले पंचायत सचिव मोहम्मद आले तथा माले नेता मोहम्मद ओसैद ने शुरू किया। वहीं सभा कि अध्यक्षता मोहम्मद अनस ने किया, संचालन मोहम्मद शहजाद ने किया। जबकि सभा को संबोधित करते हुए इनौस जिला सचिव ने कहा कि ये अनशन सत्ता व…

*श्रमिक एवं बाल अधिकार संसाधन केन्द्र का उद्धाटन प़चायत भवन पर किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के एक्शन एड के तत्वावधान में उपप्रमुख राजेश कुमार की अध्यक्षता में श्रमिक एवं बाल अधिकार संसाधन केन्द्र का उद्धाटन जितवारपुर चौथ के प़चायत भवन में किया गया। वहीं जितवारपुर चौथ पंचायत की बाल संरक्षण समिति का गठन एवं बैठक किया गया। जिसमे एक्शन एड के राज्य प्रबंधक  डॉ० शरद कुमारी ने संसाधन केन्द्र के बच्चों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए होने वाले कार्य और बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह पर विस्तार से चर्चा किया। राज्य से लेकर जिले में बच्चों की स्थिति पर…

*विभिन्न मांगों के समर्थन में माले का धरना-प्रदर्शन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में धरना पर बैठे माले कार्यकर्ता एवं  बीडीओ- सीओ- जेई, मुखिया आदि के बीच धरना के दूसरे दिन बीते बृहस्पतिवार को मुद्दे पर वार्ता हुई, लेकिन वार्ता विफल रहा। जानकारी देते हुए सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आंदोलन जारी रहेगा। बताते चलेंकि ताजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में फर्जीवाड़ा एवं लूट खसोट के विरोध में माले कार्यकर्ताओं ने बीते तीन दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। जिसमे पांडेय पोखर फर्जीवाड़ा मामले पर एफआईआर दर्ज करने, जन्म, मृत्यु, दाखिल- खारिज,…

*किसान चौपाल का आयोजन मुखिया की अध्यक्षता में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र  के सिंघिया बुजुर्ग उतर पँचायत के सामुदायिक भवन पानी टंकी के परिसर में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन मुखिया उपेन्द्र महतो के अध्यक्षता में किया गया। वहीं संचालन एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर नन्दकिशोर ने किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी शशि रंजन ने किसानो को खेती के साथ-साथ बनिकी के विषय पर किसानो को जानकारी दिया। प्रखंड तकनीकी सहायक सत्य प्रकाश ने मसरूम की खेती के वारे में जानकारी दिया। वहीँ एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर कैलाश सहनी ने योजना सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि अभी कृषि…

*विपक्ष किसान के नाम पर पूरे देश में हिंसा फैलाने का काम कर रही है:- *मनन कृष्ण। हर खबर पर पैनी नजर।*

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसान बिल के फायदे बताएगी आईटी टीम। भारत कनेक्ट समस्तीपुर:- आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को प्रदेश सयोंजक मनन कृष्ण ने संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष किसान के नाम पर पूरे देश में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है। श्री कृष्ण ने कहा कि कांग्रेस आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए बेवजह किसानों को भड़का रही है। जब कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान बिल एक ऐतिहासिक कानून बनाया गया है। जिसमे किसानों के आय को…

*मिस काल देकर अपने उम्र के अनुसार कहानियों का आनंद ले। हर खबर पर पैनी नजर।*

एक मिस्ड कॉल पर बच्चे सुन रहे दादी-नानी की अनोखी कहानियाँ। टॉल फ्री नंबर 18001215725 पर कॉल कर घर बैठे ले सकते हैं जानकारी। वन्दना झा समस्तीपुर:- कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम देश के साथ राज्य के लिए भी चुनौतिपूर्ण साबित हो रहा है। इस महामारी में सरकारी महकमा प्रत्येक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र भी लंबे समय से बंद है, जिसके कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में आईसीडीएस द्वारा संचालित…

*मोटरसाइकिल सवार तीन युवक ने ट्रक में मारी ठोकर, एक युवक की हुई मौत, दो जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही ट्रक को समस्तीपुर से कल्याणपुर की ओर जा रहा बाइक सवार तीन युवक ने ठोकर मार दी । जिसमें बाइक सवार एक युवक रघुनाथ सहनी के पुत्र नागिना सहनी की मौत हो गई जिसमें दो युवक जख्मी हो गया। टिंकू ठाकुर बरहेत्ता निवासी और अनिल कुमार सहनी। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। चालक भाग निकला प्रभारी थाना अध्यक्ष टूनानंद सिंह ने ट्रक और बाइक…