*किसान चौपाल का आयोजन मुखिया की अध्यक्षता में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र  के सिंघिया बुजुर्ग उतर पँचायत के सामुदायिक भवन पानी टंकी के परिसर में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन मुखिया उपेन्द्र महतो के अध्यक्षता में किया गया। वहीं संचालन एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर नन्दकिशोर ने किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी शशि रंजन ने किसानो को खेती के साथ-साथ बनिकी के विषय पर किसानो को जानकारी दिया। प्रखंड तकनीकी सहायक सत्य प्रकाश ने मसरूम की खेती के वारे में जानकारी दिया। वहीँ एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर कैलाश सहनी ने योजना सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि अभी कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण यांत्रिक योजना चल रहा। जिसमे गेंहू कि बीज वितरण चल रहा है, साथ ही यांत्रिक वितरण कार्य भी चल रहा जिसमे गटोर मशीन, चराकल, टपक विधि मशीन, इत्यादि योजनाए चल रही है। पूर्वआत्मा सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि जो भी पत्र पत्रिकाए कृषि विभाग के द्वारा आती उसे किसानो तक पहूंचाया जाना चाहिए ताकि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सके। जिससे अधिक पैदावार किसानो को मिल सके और खेती को लाभकारी बनाया जा सके। भारत दुनिया में मसाला उत्पादन में एक नम्बर पर है पूरी दुनिया को मसाला निर्यात भारत करता है।वहीं मुख्यातिथि जिला पार्षद रीना राय ने  सम्बोधित किया। इस मौके पर सरपंच अरविंद कुमार, अरुण रजक, उप मुखिया अशोक राय, अन्य वक्ताओ ने अपने-विचारो को रखा। मौके पर अवधेश कुमार, अभिषेक अनल, नासरीन खातून, मो० मुख्तार, चंद्रशेखर, महतो, अरुण चौधरी, रंजीत मंडल,समेत सेकड़ो किसान उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment