*मोटरसाइकिल व देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोरवा:- जिले के हलई ओपी थाना क्षेत्र के मरिचा गांव से हलई पुलिस ने गस्ती के दौरान बीस लीटर देशी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने देशी शराब के साथ एक धंधेबाज युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पटोरी प्रखंड क्षेत्र के दरबार पंचायत के अकौना गांव निवासी रतन राय के पुत्र बसावन कुमार के रूप में की गई है। कारोबारी युवक अपनी मोटरसाइकिल से देसी शराब दरबा पटोरी की ओर ले जा रहा था।पुलिस के गस्ती के दौरान पुलिस को…

*धान खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोश। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के ररियाही पंचायत के पैक्स में किसानों का धान नहीं खरीद होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त हैं। धान खरीद नहीं होने से आंदोलित आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को मुखिया फूलन कुमार सिंह से मिलकर शिकायत किया। वहीं मुखिया फूलन कुमार सिंह ने आंदोलन आंदोलनरत किसानों को आंदोलन करने से मना करते हुए इसके संबंध में विभाग द्वारा शिकायत के बाद शिकायत दूर नहीं होने पर आंदोलन करने की बात बताते हुए समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया। ०१. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति से संबंधित डाटा प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के माध्यम से अपलोड कराने का निर्देश दिया गया। ०२. उन्होंने एक जांच कमेटी बैठाने का आदेश दिया। ०३. जितना खरीद हुआ है उसके स्टॉक पंजी का जांच कराने का निर्देश दिया। ०४. दो दिनों के अंदर सभी…

*एचआईवी जांच संबंधित सेवा पहुंचाने हेतु संबंधित हेल्थ कैम्प का आयोजन संयुक्त सहयोग से किया जाना है। हर खबर पर पैनी नजर।*

कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचाना है, जिनका कभी एचआईवी परामर्श एवं जांच नहीं कराया गया हो। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के पत्रांक 764 दिनांक 11/12/220 के आलोक में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ समिति, समस्तीपुर ने यह सूचित किया है कि ए०एन०सी० रजिस्ट्रेशन के तुलना में गर्भवती महिला का एचआईवी परामर्श एवं जांच अपेक्षाकृत बहुत कम है। जिले में वैसे गर्भवती महिला जो उक्त अवधि के अंतर्गत एचआईवी परामर्श एवं जांच से वंचित को एचआईवी जांच संबंधित सेवा पहुंचाने…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में परियोजना निदेशक आत्मा की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में परियोजना निदेशक आत्मा की बैठक की गई। इस बैठक में ढेर सारी बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें कुछ मुख्य बिंदुओं पर जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिया गया। ०१. वित्तीय वर्ष 2020-21 में आत्मा योजना अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों का भौतिक लक्ष्य एवं वित्तीय सत्यापन। ०२. वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवंटन एवं व्यय से संबंधित प्रतिवेदन। ०३. ए०टी०एम० और बी०टी०एम० का नियोजन नए रोस्टर के अनुसार कराने का निर्देश दिया। ०४. उत्पादन पैकेज एवं वितरण का प्रशिक्षण किसानों को देना है।…

*कलश यात्रा निकाल कर अखंड अष्टयाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

दीपक कुमार समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ के माँ काली मंदिर कोऑपरेटिव बैंक के सामने वार्ड संख्या- 09 माधोपुर दिघरुआ के प्राँगण में दो दिवशीय अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं कलश यात्रा गाजे बाजे हाथी घोड़े के साथ काली मंदिर के प्रांगण से निकलकर माधोपुर दिघरुआ के सभी वार्ड पंचायत होते हुए मोरवा प्रखंड के कमतौल के छोर होते हुए मां काली स्थान नून नदी के पास से 25 कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश में जल लेकर माधोपुर दिघरुआ के सभी वार्ड होते…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निम्नांकित निर्देश दिये गये। ०१. धान अधिप्राप्ति हेतु चिन्हित स्थल की जानकारी सार्वजनिक करना। ०२. सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि को रोस्टर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ०३. किसान चौपाल में खाद/उर्वरक की जानकारी, मूल्य, धान की खरीद की जानकारी कृषि पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराना। ०४.पॉश मशीन की रसीद सभी किसान के पास अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। ०५. माप तौल यंत्र होना अनिवार्य है।…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की अनुमंडल क्षेत्र में औचक निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के विभूतिपुर प्रखण्ड का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मुख्यमंत्री नल-जल योजना, गली-नाली योजना, पंचायत, पीएचसी, सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अंचल संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नांकित निर्देश भी दिया:- ०१. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत वार लिखित रूप से समीक्षात्मक बैठक करेंगे। ०२. उप विकास आयुक्त समस्तीपुर को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों का योजनाओं के आधार पर रैंकिंग किया जाए। ०३.  जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया…

*उम्र के हिसाब से लंबाई कम होना ही नाटापन कहलाता है:- डीपीओ ममता वर्मा। हर खबर पर पैनी नजर।*

जिले में भी नाटापन में 5% की आई कमी, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों से हुआ ख़ुलासा वन्दना झा समस्तीपुर:- बिहार के बच्चों को नाटापन के जाल से निकलने में फिर सफलता मिली है। हाल में जारी किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों ने इस बात की पुष्टि की है। विगत पांच सालों में बिहार में नाटापन (उम्र के हिसाब से लम्बाई का कम होना) में 5.4% की कमी आई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 (वर्ष 2015-16) के अनुसार में बिहार में 48.3% बच्चे नाटापन से ग्रसित…

*प्रशिक्षण कार्यक्रम का सामापन समारोह का आयोजन। खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के धर्मपुर में नाबार्ड के तत्वावधान में प्रदान रूरल एंडीएवोर्स एसोशिएन के द्वारा स्टीचिंग, टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सामापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु ने कहा कि अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार वाट्सऐप एवं फेसबुक के माध्यम से करें। एलडीएम पी० के० सिंह ने कहा कि आगे बढ़ने में बैंक का जो सहयोग होगा वो हम करेंगे। वहीं प्रशिक्षुओ ने सिलाई एवं मिथिला पेंटिंग बना कर अपना अपना हुनर दिखाया।  संस्था के सचिव विवेक कुमार ने…