*अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के द्वारा 30 दिवसीय पलंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सह प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के तत्वाधान में अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के द्वारा अन्नपूर्णा विद्या मंदिर मिर्जापुर चौक के सभागार में 16 सितंबर से 21 अक्टूबर तक प्रवासी एवं जरुरतमंद मजदूरों के लिए चलाए जा रहे 30 दिवसीय पलंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सह प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु के अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि लिए गए हुनर को स्वरोजगार के रुप में अपनाकर आत्मनिर्भर बनें तथा अपने कार्यो को सोशल मिडिया के…

*मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण हीरे तराशने की तरह है:- कुलपति डॉ० रमेश चंद्र श्रीवास्तव। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा युवा सौर्य समाजिक संगठन के सहयोग से अखिल भारतीय समनवित मशरूम अनुसंधान परियोजना के तहत प्रवासी श्रमिकों के जीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे मशरूम उत्पादन कार्यक्रम के फील्ड विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीँ रविवार को डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० रमेश चंद्र श्रीवास्तव पोषित गांव मुरादपुर बंगरा पहुंचे। इस फील्ड विजिट कार्यक्रम में कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान मिथिलेश कुमार एवं मशरूम अनुसंधान परियोजना के…

*सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का 21 दिसंबर को होगा अंकेक्षण, हर खबर पर पैनी नजर।*

आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जायेगा सामाजिक अंकेक्षण जन सहभागिता होगी  सुनिश्चित। कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए होगी अंकेक्षण, आईसीडीएस के निदेशक ने पत्र जारी कर दिया निर्देश, माइक्रोप्लान तैयार करने का निर्देश। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। इसको लेकर सभी केन्द्रों को तैयारी करने का आदेश दे दिया गया है। आईसीडीएस के निदेशक ने पत्र जारी कर सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि आगामी 21 दिसंबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण…

*गुप्त सुचना के आधार पर पुलीस ने देशी शराब किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा गांव से गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने शंकर सहनी पिता जगदीश सहनी, रामा सहनी पिता लक्ष्मी सहनी के घर से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया है। इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।वहीं पुलिस अरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

*राम जानकी महोत्सव शुरु। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डरोडी गांव में राम जानकी विवाह उत्सव का 84वां महासम्मेलन शुक्रवार से रामधुन के साथ शुरू हुआ। बताते चले कि हर वर्ष आयोजित होने वाली मिथिला संस्कृति कार्यक्रम के तहत लोक कला संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। यह महासम्मेलन चार दिनों तक चलेगा। जिसमें विधिवत् राम जानकी विवाह उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर आयोजन समिति के राम भारोष ठाकुर,दिनेश ठाकुर, कमलेश ठाकुर, माधव ठाकुर, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार राजा आदि ने बताया कि कोरॉना गाइडलाइन का पालन…

*वाणिज्य कर आयुक्त ने एक पिकअप गारमेंट्स पकड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में राज्य वाणिज्य कर पदाधिकारियों ने पिकअप पर लदी एक बोलेरो पिकअप गारमेंट्स वाहन को पकड़ा है। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप समस्तीपुर- दरभंगा सड़क पर एक पिकअप गारमेंट्स दरभंगा से समस्तीपुर जा रही थी। इसकी भनक राज्य वाणिज्य कर दरभंगा के सहायक आयुक्त राम प्रसाद राम, राजकिशोर साह ने स्थानीय थाने के सहयोग से पिकअप पर लदी 15 कार्टून गारमेंट्स को पकड़ कर थाना लाई। वहीं आज शुक्रवार को पकड़े गए कार्टूनों को खोल कर सहायक आयुक्त ने…

*भाकपा नेता की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- भाकपा नेता स्व० विनोद मिश्र की 22 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। विनोद मिश्र हमेशा शोषित वंचित की आवाज बने रहे। वह जीवन भर पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास किया। उन्होंने समाज के अभिवंचित वर्गों में आत्मविश्वास भरने एवं उनके विकास के लिए प्रेरक बन कर कार्य किया। उक्त बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव विनोद मिश्र की 22 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जकजोहरा कबीर आश्रम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते माले अनुमंडल संयोजक संजीव कुमार आर्य ने…

*मनरेगा में साढ़े आठ हजार मजदूरों को ही मिला काम। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:-  दूसरे प्रदेशों से घर लौटे मजदूरों को मनरेगा के तहत प्रखंड क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा  है। मजदूरों को जिस दर में जाॅब कार्ड उपलब्ध कराते हुए काम देने का आश्वासन दिया गया, उससे उलटा कार्य किया गया। करीब 15 दिनों पूर्व पंचायत समिति की हुई बैठक में यह मामला उठा भी और मनरेगा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों की लापरवाही पर सदन में चर्चा भी हुई। वहीं मोहिउद्दीननगर प्रखंड में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यों के निष्पादन…

*पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर एसपी विकास वर्मन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक सवारों की बाइक की सघनता से जांच की गयी। वहीँ पीएसआई आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि एक बाइक सवार पर अर्थदंड लगाते हुए जुर्माने की राशि वसूली गई। इस मौके पर दारोगा रामजी यादव सहित थाने के पुलिस बल शामिल थे।

*बीआरसी में “चुप्पी तोड़ो” कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- महिलाओं में मासिक धर्म चक्र होना कोई अपराध नहीं, बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। जिस पर घर और समाज में खुलकर बात की जाए तो इस दौरान स्वच्छता के महत्त्व को भी समझा जा सकता है। पुरानी सोच व परंपरा को बदल कर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। उक्त बातें मोहनपुर बीआरसी के सभाकक्ष में आयोजित मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम को संबोधित करती बीइओ मंजु सिंहा ने कही। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम व रैंकिट बैंकाइजर के परियोजना प्रबंधक विकास…