*सामाजिक कार्यकर्ता का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, माले ने मौके पर पहुँच कर दी श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा

समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के कस्बेआहर पंचायत के मुखिया नीला देवी के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश राय (70) का असामयिक निधन बुधवार की तड़के उनके आहर स्थित आवास पर हो गया।  उनकी अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन को पहुंचने लगे हैं। अंतिम दर्शन को पहुंचे भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मुखिया विनोद राय, भोला बिहारी, शिक्षक चंद्रशेखर राय, भाजपा के राजकुमार राय, राजद के कपील राय आदि ने उनके निधन न केवल कस्बे आहर बल्कि सम्पूर्ण ताजपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

वहीं माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि उनकी कमी को निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह डायबिटीज एवं हृदयरोग से पीड़ित थे। तड़के चाय के लिए जगाये जाने पर वे मृत पाये गये। इससे परिजनों के होश उड़ गया।

मृतक  अखिलेश राय अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री से भरा- पूरा परिवार छोड़ कर चले गये हैं। तमाम परिजनों के जुटने पर बुधवार की देर शाम अंतिम संस्कार की संभावना बताया गया है।

Related posts

Leave a Comment