
रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निम्नांकित निर्देश दिये गये। ०१. धान अधिप्राप्ति हेतु चिन्हित स्थल की जानकारी सार्वजनिक करना। ०२. सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि को रोस्टर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ०३. किसान चौपाल में खाद/उर्वरक की जानकारी, मूल्य, धान की खरीद की जानकारी कृषि पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराना।

०४.पॉश मशीन की रसीद सभी किसान के पास अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। ०५. माप तौल यंत्र होना अनिवार्य है। ०६. धान खरीद से संबंधित विवरणी किसानों को मिला कि नहीं, धान गोदाम तक पहुंचा कि नहीं यह सब जांच कर किसान सलाहकार के माध्यम से प्रखंड कृषि पदाधिकारी 10 दिनों के अंदर प्रतिवेदन जिलाधिकारी के समक्ष अवलोकन हेतु प्रस्तुत करेंगे।