नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के मोरवा में एक तरफ बिहार के सीएम का सपना है कि हर खेतों में सिंचाई की सुविधा हो और दूसरी तरफ बिजली विभाग के सभी अधिकारी व पदाधिकारी इनके सपना को मिट्टी में मिला रहे हैं। ऐसा ही वाक्या एक सामने आ रहा है की मोरवा प्रखंड के मरीचा पंचायत से मरीचा चौक के निकट की जहा एग्रीकल्चर का पोल का लगभग छ: महीनों से यही हाल है। पोल गिर चुका है और तार ऊपर ही लटका हुआ है। दूसरा पोल आधे से ज्यादा…
Category: बिहार
*पशुओं को बिमारी से बचाने के लिए बताए गुर। हर खबर पर पैनी नजर।*
जकी समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड के सारी पंचायत के सारी गांव वार्ड संख्या 7 में मंगलवार को नावार्ड द्वारा संपोषीत सारी कृषक क्लब एवं ज्योती कृषक क्लब मथुरापूर के तत्वावधान में पशु कृषकों के लिए आम सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माँ धनमा ज्योती जागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। इस अवसर पर पशु पालन विशेषज्ञ डॉ० पवन कुमार ने पशुओं के अन्दर बिमारियों के बारे में विस्तार पुर्वक बताया। उन्होने कहा की इस समय पशुओं में विभिन्न प्रकार की बिमारी फैली हुई है…
*विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने पवित्र गंगा में लगाई डुबकी। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड में कार्तिक पुर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इस मौके पर लोग गंगा किनारे बच्चों का मुंडन भी करवाया। वहीं लोग ने माँ गंगा की पूजा अर्चना की। गंगा किनारे लोगों की सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ के जवान नाव पर तैनात दिखे। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण इस बार गंगा किनारे कम भीड़ भाड़ दिखायी दिया। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु सड़क पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
*सामा-चकेवा भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाई-बहन के अगाध प्रेम का प्रतीक अलौकिक सामा- चकेवा पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वहीं पटोरी के गंगा नदी, नरहन, सिंघिया घाट के गंडक नदी,कल्याणपुर के दैता पोखर,बैती नदी एवं मुस्तफापुर के विभिन्न पोखरो में बहनों ने भाईयों के खुशी की दुआ मांगते हुए नम आंखों से सामा- चकेवा का विसर्जन किया। बता दें कि सामा-चकेवा बिहार का अलौकिक लोकनाट्य पर्व है, जो प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी से पूर्णमासी तक मनाया जाता है। इस…
*महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान केंद्र की ओर से 30 दिवसीय सिलाई- कढ़ाई नि:शुल्क प्रशिक्षण के उपरांत 25 प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर केंद्र के निदेशक केसी मलिक ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में रोजगार की विभिन्न पहल को रेखांकित कर प्रशिक्षणार्थियों के लिए लाभप्रद बताया। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक पी०के० सिंह ने महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की चर्चा की एवं उन्होंने इन योजनाओं के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए…
*बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जायेगा जागरूक। हर खबर पर पैनी नजर।*
प्रत्येक बुधवार को मनाया जायेगा हेल्थ एंड वेलनेस डे। आरबीएसके के टीम करेगी स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान। रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- बच्चों के समग्र शैक्षणिक विकास में उनक स्वास्थ्य एवं पोषण-स्तर की सकारात्मक भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरंभ किया गया है। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा…
*उत्पाद विभाग और कल्याणपुर थाना की पुलिस को घंटो ग्रामीणों ने बिठा कर रखा। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता गांव में उत्पाद विभाग की टीम को छापेमारी में नहीं मिली विदेशी शराब। वहीं ग्रामीणों ने की शोर-शराबा। शराब की शून्य जब्ती सूची बनाकर गृह स्वामि को उत्पाद विभाग ने दिया। वहीं कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बरहेता गांव के वार्ड पांच में गुप्त सूचना पर पहुंचे उत्पाद विभाग की समस्तीपुर टीम ने कल्याणपुर थाना के सहयोग से दो घरों में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की। गृह स्वामी महावीर सहनी पंचायती राज के पूर्व मुखिया राम बहादुर सहनी के…
*थाना परिसर में चाइल्ड लाइन द्वारा किया गया परिचर्चा। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना परिसर में रविवार को चाइल्ड लाइन 1098 समस्तीपुर प्रयास जुबेनाइल एंड सेंटर के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो० खुशबुद्दीन ने किया। वहीं चाइल्ड लाइन के मुकेश कुमार सिंह व आरती कुमारी के द्वारा आपातकालीन सेवा संबंधी विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें गुमसुदा बच्चा, बाल- विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी व मुसीबत एवं अनाथ बेसहारा बच्चों की सुरक्षा व सेवा को लेकर जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार, दफादार, दरोगा…
*दो गुटों के बीच आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई। जिसमें मदनपुर निवासी चंद्रशेखर ठाकुर के पुत्र रंधीर कुमार ठाकुर को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी का इलाज पीएचसी कल्याणपुर में कि जा रही है। वहीं बेलसंडी के डाधिया में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में चंदन, दीनबंधु, दिलीप कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।
*विधायक राजेश सिंह ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- मानव जीवन अनमोल है। हमें अपने जीवन में नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए। आज लोग मधुमेह, लीवर, गुर्दा(किडनी) आदि रोग से परेशान रहते हैं। रोज- रोज कोई न कोई इस बीमारी से परेशान है। उक्त बातें मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ करते हुए कही। वहीं स्थानीय बी०आर०बी० उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंदौर के परिसर में जिले के अद्धैत स्टोन लेजर यूरोलॉजी सेंटर, समस्तीपुर के यूरोलॉजिस्ट डॉ० डी० पी० तिवारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का…
