*पुस्तक का विमोचन कर बच्चों के बीच निःशुल्क वितरण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के निजी कोचिंग आर कुमार्स क्लासेज की ओर से 12वीं वर्ग के छात्रों को बेहतर तैयारी के लिए राफेल-1 लॉन्च किया गया। कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के वजह से पूर्ण सिलेबस की पढ़ाई नहीं हो पाई थी। जिससे छात्र-छात्राएं परेशान थे कि वे बोर्ड परीक्षा में क्या लिखेंगे। इन सभी कारणों को देखते हुए आर कूमार्स क्लासेज के संचालक आर कुमार ने बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए भौतिकी के पूर्ण सिलेबस के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर एक सीरीज…

*बदलते मौसम से बढ़ी किसानों की परेशानी। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले में सर्दी एवं शीतलहर बढ़ने के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है। इस मौसम में पाला गिरने की काफी हद तक संभावना रहती है। जिस वजह से किसानों की दिल की धड़कन तेज हो जाया करती है। बताते चलें कि  मौसम में बदलाव आने के कारण किसान चिंतित हैं कि उनके द्वारा लगाए गए फसल जैसे आलू, टमाटर, मटर सहित अन्य फसल काफी हद तक प्रभावित होगी। जानकारों की माने तो इस तरह के मौसम में बर्फ अर्थात पाला गिरने की काफी संभावना बनी रहती है,…

*किसानों को सही समय‌ पर खाद व बीज मिले:- राम अकबाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन मध्य विद्यालय कल्याणपुर बस्ती के सभागार में किया गया। किसान चौपाल का उदघाटन करते हुए पूर्व शिक्षक राम अकबाल राय ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित करती है। लेकिन आम किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। किसानों को समय पर अनुदानित बीज और खाद का लाभ मिले इसकी व्यवस्था विभाग को करनी चाहिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि समन्वयक धीरेन्द्र कुमार…

*कॉलेज की समस्या समाधान कराने की मांग को लेकर प्राचार्य ने कुलपति से लगाई गुहार । हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर को कुछ उपद्रवी छात्रों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा जबरन तालाबंदी कर महाविद्यालय के कामकाज को बाधित कर रखा है। वहीं प्रभारी प्राचार्य डॉ० घनश्याम राय ने बताया कि इस संबंध में सभी पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। विदित हो कॉलेज के बगल के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को वित्तीय अनियमितता व प्राचार्य डॉ० घनश्याम राय पर मॉबलिंचिंग के कारण विश्वविद्यालय द्वारा एएनडी कॉलेज पटोरी स्थानांतरित किया गया है। इसीके प्रतिशोध में आपराधिक प्रवृत्ति के छात्रों…

*दुध उत्पादकों के बीच बोनस वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*

आज़ाद इदरीसी समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर गांव में वीरपुर दूध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा दुध उत्पादकों के बीच पांच लाख इकतीस हजार पांच सौ पांच रुपयें नगद बोनस के रूप में वितरित किया गया। इसके साथ ही दुध उत्पादकों को कम्बल और पशु के लिए मिनरल पाउडर दी गई। वहीं समस्तीपुर डेयरी की ओर से समिति के कुल 100 सदस्यों में से रतन यादव को प्रथम विजेता के रूप में 9000 हजार रूपए की राशि दी गई, रंजीब मुखिया 8500,  वित्तीय वर्ष 2014-2015, 2016-2017…

*केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चतुर्थं एक्सटेंशन कॉसिल की बैठक, इसका शुभारंभ कुलपति डॉ० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के  डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में चतुर्थं एक्सटेंशन कॉसिल की बैठक का शुभारंभ  कुलपति डॉ० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया गया। इस  कार्यक्रम की शुरूआत में निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ० एम०एस० कुंडू ने कुलपति डॉ० श्रीवास्तव को प्रसार निदेशालय की पिछले वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों को संक्षेप में बताया। उन्होंने अध्यक्षीय भाषण में डॉ० श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र विश्वविद्यालय और किसानों की बीच की कड़ी हैं। इस विश्वविद्यालय की तकनीकों…

*सामुदायिक विकास भवन में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

आजाद इदरीसी। समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के बरगांव पंचायत के सामुदायिक विकास भवन में शुक्रवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया महाराज पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सात निश्चय नल-जल, गली-नाली आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित सभी वार्ड सदस्य व सदस्या को आदेश दिया गया कि अपने-अपने वार्ड में अधूरा काम को जल्द से जल्द पूरा करें और प्रत्येक परिवार के हर घर नल का जल मुहैया कराया जाए। कोई भी घर स्वच्छ पानी से वंचित नहीं…

*सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे के निर्णय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह पांचवे दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे के निर्णय के खिलाफ महागठबंधन संघर्ष समिति के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह आज शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी है। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज स्थित बैंक की शाखा तथा पोस्ट ऑफिस में तालाबंदी कर कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता करने समस्तीपुर के अंचलाधिकारी…

*इक आह भरी होगी हमने न सुनी होगी, जाते-जाते तुमने आवाज तो दी होगी, हर वक्त यही है गम उस वक्त कहां थे हम, कहां तुम चले गए .?. हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के भाकपा-माले उजियारपुर प्रखंड कमेटी सदस्य सह मालती पंचायत के तत्कालीन फैक्स अध्यक्ष मो० अजीम, ठीक एक वर्ष पहले हमलोगों को छोड़ कर हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए।  यह  पार्टी के लिए उजियारपुर  और जिलास्तर में भी एक सुलझे हुए कार्यकर्ता को जाना बड़ी संभावना को खो देने के बराबर था। एक साधारण परिवार से हमलोगों को भरोसे का अच्छे कार्यकर्ता मिले थे। उनके पिताजी मो० रफाक रेलवे से अवकाश प्राप्त रेल ड्राइवर थे जो कि अपने सबसे प्यारे पुत्र को जाने का…

*जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नहीं आयी नज़र, फिर भी रहें सतर्क, सावधानी से संक्रमण फैलने की संभावना कम। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा दरभंगा:- जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है. वर्तमान समय में कोरोना वार्ड में केवल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है. आईसीयू में 4 मरीज इलाजरत हैं. डीएमसीएच के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा अभी मार्च के बाद सबसे कम है. पर्व-त्यौहार एवं चुनाव के बाद भीड़ की संभावना के मद्देनजर जिले में संक्रमण की दूसरी लहर अभी तक सामने नहीं आयी है. अगर लोग सावधानी बरतें तो कोरोना संक्रमण का…