ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के सभी पंचायतों में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पोषित सामान्य सेवा केंद्रों के V.L.E. को सूचित किया गया है कि जिन V.L.E. ने अपना नाम ई-लाभार्थी कैम्प के लिए भेजा था। वे सभी V.L.E. कल दिनांक 12 फरवरी 2020 से प्रातः 10:00 बजे कैम्प अवश्य लगाएं तथा लाभार्थियों का e-kyc अवश्य करें। या कैंप विकास मित्र के सहयोग से लगाया जाना है। यदि किसी भी V.L.E. को कैम्प में विकाश मित्र सहायता नही करते हैं या लाभार्थी निर्धारित पंचायत भवन पर…
Category: समस्तीपुर
*पूर्व मंत्री रामलखन महतो के शांति भोज में तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। डी० कुमार समस्तीपुर:- जिले दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में पूर्व मंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य स्व० राम लखन महतो के आकस्मिक निधन के उपरांत आज शांतिभोज के मौके पर उनके पैतृक गांव रामपुर जलालपुर में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, विधायक रामबालक सिंह, रोमा भारती, पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, रामाश्रय सहनी, हरिश्चन्द्र पोद्दार, सुनील कुमार बमबम, सत्यनरायन सिंह सहित इत्यादि लोग शामिल हुए।
*बजरंगी लाए खबरिया, राम आते नगरिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रामकथा के अंतिम दिन भाव विभोर हुए श्रोता मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सीमावर्ती गांव सोहिलवारा में चल रही राजन जी महाराज के मुखारबिंद से नौ दिवसीय रामकथा के अंतिम दिन मंगलवार को वातावरण काफी भावुक हो गया । रामकथा का रसपान कर रहे श्रोता भाव विभोर हो गए । विदाई की बेला भांपते हुए जहां श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं, वहीं खचाखच भरे पंडाल में मंत्र मुग्ध बैठे श्रद्धालुओं को देखकर राजन जी महाराज भी भावुक हो गए । अपने आशीर्वचन में उन्होंने इतना कहा कि…
*भाजपा ने मनाई समर्पण दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के महमदपुर सकड़ा में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया । चना देवी के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र यादव ने की । संबोधित करते हुए दक्षणी मंडल उपाध्यक्ष दीपक कौशल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व कि सबसे बड़ी राजनितिक संगठन बनी है । हर एक भाजपा कार्यकर्ता को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है । मौके पर अमरेश कुमार, राजेश…
*समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के बासुदेवपुर शक्ति केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि *समर्पण दिवस* के रूप में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार साहनी ने किया। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि गुड्डू, भाजपा के कैलाश प्रसाद सिंह, मंडल महामंत्री राजन कुमार सिंह, शिव शंकर ठाकुर, वासुदेवपुर मंदिर के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण महतो, मंडल कार्यसमिति सदस्य विष्णु देव महतो, भाजपा के झोपड़ी मंच के सदस्य सत्यनारायण महतो, भोला राम, मुकेश कुमार सिंह…
*नागरिकता कानून के खिलाफ लड़ाई जारी, 33वें दिन सत्याग्रह जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी निर्णायक लड़ाई ने भाजपा- संघ सरकार के मनुस्मृति को भारतीय संविधान के रूप में लाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बतौर अध्यक्ष राम कुमार सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कह रहे थे कि मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित नागरिकता कानून के खिलाफ 33 वें दिन भी जारी सत्याग्रह आंदोलन जारी है और जारी रहेगा। आहूत सभा की अध्यक्षता राम कुमार, खुर्शीद खैर एवं नसीम अब्दुल्ला की तीन सदस्यीये…
*निर्यात संभावनाओं पर चर्चा का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के के०एन०एस० राजकिय पोलीटेक्नीक कॉलेज में दो दिवसीय तकनीक पर आधारित निर्यात संभावनाओं पर विषयक चर्चा किया गया। वहीँ कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य एस के मेहता एवं एम०एस०एम०ई० (MSME) के सहायक निदेशक आर के यादव, कुंदन कुमार राॅय, यूथ मोटीवेटर, अमित मधुकर, सचिव वेल वर्सिटी उद्योग विकास पदाधिकारी एस के कामत ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थीयों को इस तरह…
*कौशल विकास समिति की बैठक आज उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले में कौशल विकास समिति की बैठक आज उप विकास आयुक्त वरुण मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के मौके पर सिविल सर्जन, कार्यपालक पदधिकारी नगर पालिका, महाप्रबंधक उद्योग, आईटीआई प्रिंसिपल, लीड बैंक के प्रबंधक, जिला कल्याण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, शिक्षा पदाधकारी, वन प्रमंडल पाधिकारी, कौशल विकास पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। वहीँ इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा और विचार विमर्श किया गया। ०१. समस्तीपुर जिला के०वाय०पी० (KYP) के पंजीकरण में प्रथम स्थान तथा प्रशिक्षण में चौथे स्थान…
*छात्र छात्राओं का हुआ विदाई समारोह। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- विद्यार्थी स्कुल की सबसे कीमती सम्पति होते हैं।यद्पि यह भी सत्य है कि विद्यार्थी भी एक अच्छे अध्यापक के बिना कुछ नही है या कहे अधूरे हैं। एक दूसरे के महत्व के लिए दोनों ही बराबर के जिम्मेदार हैं। यह नही कह सकते की केवल शिक्षक ही छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीँ विद्यार्थी भी शिक्षक के महत्व और मूल्य को बनाने में महान भूमिका निभाते है छात्रों का आकार देने और निर्माण करने में दोनों की ही सम्मान भागीदारी की आवश्यकता है।…
*समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के मौके पर सिविल सर्जन, उप विकास आयुक्त, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं सभी पीएचसी प्रभारी ने भाग लिया। वहीँ बैठक में कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड पंजीकरण के डाटा पर विस्तार से समीक्षा की गई। वहीँ प्रतीक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट को प्रतिदिन 50 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य भी दिया गया। इस…
