*नागरिकता कानून के खिलाफ लड़ाई जारी, 33वें दिन सत्याग्रह जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर:- नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी निर्णायक लड़ाई ने भाजपा- संघ सरकार के मनुस्मृति को भारतीय संविधान के रूप में लाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बतौर अध्यक्ष राम कुमार सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कह रहे थे कि मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित नागरिकता कानून के खिलाफ 33 वें दिन भी जारी सत्याग्रह आंदोलन जारी है और जारी रहेगा। आहूत सभा की अध्यक्षता राम कुमार, खुर्शीद खैर एवं नसीम अब्दुल्ला की तीन सदस्यीये अध्यक्षमंडली ने किया। संचालन शिक्षाविद आजम हुसैन एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बारी- बारी से की।


मोहम्मद फरमान, खालिद अनवर, पप्पू खान, कृष्ण कुमार, राम विनोद पासवान, जितेंद्र सिंह चंदेल, मोहम्मद गुफरान, चंद्रकांत कामती, शाहमान हसन, में सिकंदर, मोहम्मद मेराज, शाहिद रजा, साजिद इकबाल, नासरीन अंजूम, उजमा रहीम, अरुण साहनी, शाहबाज नेयाजी, भरत यादव, अशोक यादव, सुनील कुमार, कैफी आजमी कैफ, जमशेद आदील समेत अन्य दर्जनों वक्ताओं ने आहूत सभा को संबोधित करते हुए नागरिकता काला कानून लाने वाले मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकता काला कानून के कारण भाजपा की दिल्ली में करारी हार हुई है और आने वाले दिनों में बिहार चुनाव में भी भाजपा का सफाया होगा।

Related posts

Leave a Comment