*कौशल विकास समिति की बैठक आज उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा।

समस्तीपुर:- जिले में कौशल विकास समिति की बैठक आज उप विकास आयुक्त वरुण मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के मौके पर सिविल सर्जन, कार्यपालक पदधिकारी नगर पालिका, महाप्रबंधक उद्योग, आईटीआई प्रिंसिपल, लीड बैंक के प्रबंधक, जिला कल्याण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, शिक्षा पदाधकारी, वन प्रमंडल पाधिकारी, कौशल विकास पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। वहीँ इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा और विचार विमर्श किया गया।


०१. समस्तीपुर जिला के०वाय०पी० (KYP) के पंजीकरण में प्रथम स्थान तथा प्रशिक्षण में चौथे स्थान पर रहा।
०२. वहीँ जिले में 2 पी०एम०के०भी०वाय० (PMKVY) केंद्र है। जिसमें एक में प्रशिक्षण कार्य चल रहा है, दूसरा 84 के०वाय०पी० (KYP) केंद्र है। जिसमें 79 एक्टिव है, और डोमेन (Domain) में 25 में से 16 एक्टिव है। इन सभी प्रशिक्षण केंद्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। ०३. ग्राम दाई प्रशिक्षण की सूची सी०एस० (CS) से मांगी गई है। ०४. 5 मार्च 2020 को जिले में डी०आर०सी०सी० (DRCC) के द्वारा जॉब फेयर (Job Far का आयोजन किया जायेगा।
०५. अगली बैठक का आयोजन 25 मार्च 2020 को किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment