*जनता की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर थी और रहूंगी। हर खबर पर पैनी नजर।*

D kDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के केराई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह बसपा नेत्री ममता कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मैं छठ महापर्व के पावन अवसर पर सर्वप्रथम सभी माता-बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। भगवान भास्कर सभी की इच्छा को पूर्ण करते हैं और करेंगे। नारी शक्ति के कारण ही संसार चल रहा है। नारी का कर्तव्य है संघर्ष करना। वहीं आगे उन्होंने कहा कि जनताओ की सेवा के लिए हमेशा तत्पर थी और रहूंगी। जनताओं ने मुझे भरपूर सहयोग दिया है।…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में छठ पर्व के शुभ अवसर पर सदर अनुमंडल क्षेत्र हेतु शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण छठ महापर्व के आयोजन पर जिला पदाधिकारी ने जिला वासियों से घर से ही छठ पर्व मनाने की अपील की है। वहीं घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे तैयारियों को साझा किया:- जैसे-सफाई, लाईट, नियंत्रण कक्ष, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, प्रतिबंधित घाटों पर लाल झंडा और बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग की व्यवस्था…

नवजात की बेहतर देखभाल से शिशु मृत्यु दर में कमी संभव:- *कार्यपालक निदेशक।* हर खबर पर पैनी नजर।

वन्दना झा। समस्तीपुर:- बिहार के शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है। फैसिलिटी एवं सामुदायिक स्तर पर नवजात शिशुओं को प्रदान की जाने वाली बेहतर देखभाल से ही यह संभव हो सका है। लेकिन अभी भी कई स्तर पर सुधार की जरूरत है। इस दिशा में 15 नवम्बर से 21 नवम्बर तक आयोजित की जा रही राष्ट्रीय नवजात सप्ताह काफी उपयोगी साबित हो सकती है। उक्त बातें राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय नवजात सप्ताह के ई-लांच एवं वर्चुअल उनमुखीकरण के दौरान कही। *बेहतर…

*छठ घाटों पर दी जायेगी पोषण की जानकारी, पोषण के प्रति व्यवहार में परिवर्तन के लिए किया जायेगा जागरूक। हर खबर पर पैनी नजर।* 

वन्दना झा। समस्तीपुर:- जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी जा रही है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा लगातार पोषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच त्योहारों का भी सीजन है। बिहार का सबसे बड़ा पर्व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भी शुरू है। इसको देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नयी पहल की शुरूआत की है। छठ घाटों पर आने वाले…

*पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो के पुत्र समाजसेवी ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर गरीब, असहाय व लाचार लोगों के बीच किया कपड़े का वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो के आवास पर उनके पुत्र समाजसेवी सह आर एल महतो बी एड कॉलेज के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर समाज के गरीब, असहाय व लाचार लोगों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया। उन्होंने अपने रामपुर जलालपुर स्थित आवास पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौसपुर, रामपुर जलालपुर, लोकनाथपुर गंज, जायज पट्टी आदि गांव से आए फुलपरी देवी, गुलबिया देवी, रामपरी देवी, लसकु पासवान, मीणा देवी, कोकाई…

*सोसायटी के सदस्यों ने सैनिकों के नाम दीप जलाए। हर ख़बर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर क्षेत्र के ब्रेनसॉफ्ट परिसर सह ताजपुर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में द एलीट सोसाइटी के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसमें सोसाइटी की क्रियाकलापों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी सोसाइटी में कई सदस्य हैं जिन्होंने विभिन्न झंझावातों को पार करते हुए संघर्षों के साथ अच्छी उपलब्धि हासिल किया है और अपने समाज और परिवार को गौरवान्वित किया है। ऐसे सभी सदस्यों को सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित अन्य सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर संम्मानित होने…

*चार दिवसिए व्रत की सबसे कठिन व महत्वपूर्ण, हिंदुओ के लिए खास है छठ महापर्व। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनाने के तुरंत बाद मनाए जाने वाले इस चार दिवसिए व्रत की सबसे कठिन और महत्वपूर्ण रात्रि कार्तिक शुक्ल षष्ठी की होती है। इसी कारण इस व्रत का नाम करण छठ व्रत हो गया। छठ पर्व षष्ठी तिथि का अपभ्रंश है। सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। इस पर्व को वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व…

*अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यापति राजकीय महोत्सव के लिए हुई बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड कार्यालय स्थित परिसर के सभागार में विद्यापति राजकीय महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बैठक हुई। जिसमें अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्षता कर रहे थे एवं विद्यापतिनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयनम, विद्यापति नगर अंचला अधिकारी अजय कुमार, विद्यापति नगर थाना प्रभारी अरविंद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, दलसिंहसराय अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय दिनेश चंद्र पांडेय उपस्थित थे। विदित हो कि 2013 से लगातार इस ऐतिहासिक धरती विद्यापति नगर मंदिर को बिहार…

*जन्मदिवस के अवसर पर गरीबों के बीच वस्त्र किया वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र ररियाही पंचायत के मुखिया एवं भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र के जन्म दिन के खुशी के अवसर पर एक अच्छी परंपरा की शुरुआत करते हुए वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया। वहीं मुखिया फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र निखिल राज आनंद के अट्ठारहवें जन्म दिन पर वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन करते हुए संपूर्ण पंचायत के तीन सौ से अधिक बेसहारा, वृद्ध एवं विकलांग गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया। इसके साथ…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अधिकारियों को प्रखंड वार छठ घाटों व प्रतिबंधित घाटों की सूची भी तैयार करने का दिया निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में छठ पर्व 2020 के अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था, विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु वीसी के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पीएचसी प्रभारी पदाधिकारी, थाना प्रभारी और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। वहीं जिला प्रशासन ने जिले के लोगों से यह अपील कि है कि वह अपने घरों पर ही छठ पूजा करें। शहर की नदियों एवं तालाब घाटों पर कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को…