*जन्मदिवस के अवसर पर गरीबों के बीच वस्त्र किया वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद

समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र ररियाही पंचायत के मुखिया एवं भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र के जन्म दिन के खुशी के अवसर पर एक अच्छी परंपरा की शुरुआत करते हुए वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया। वहीं मुखिया फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र निखिल राज आनंद के अट्ठारहवें जन्म दिन पर वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन करते हुए संपूर्ण पंचायत के तीन सौ से अधिक बेसहारा, वृद्ध एवं विकलांग गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया।

इसके साथ ही मुखिया एवं मुखिया के पुत्र निखिल राज आनंद के द्वारा संपूर्ण पंचायत के छठ व्रत करने वाले सभी गरीबों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया। सभी गरीबों ने मुखिया पुत्र निखिल राज के जन्मदिवस पर शुभकामना देते हुए जीवन के मंगलमय भविष्य के प्रति आशीर्वाद दिया। वस्त्र वितरण समारोह में सरपंच मनोज पंडित, राम नरेश शर्मा, राजन कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, डॉ0 गोलू कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related posts

Leave a Comment