रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में एनएच की बैठक की गई। जिला पदाधिकारी ने अंचल वार एनएच हेतु भू अर्जन की कार्रवाई के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। वहीं अंचलाधिकारियो को खतियान की प्रति दरभंगा से प्राप्त कर लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भुआर्जन पदाधिकारी, एनएचएआइ परियोजना निदेशक, समस्तीपुर, कल्याणपुर, ताजपुर, वारिसनगर के अंचलाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।
Category: समस्तीपुर
*मिर्गी के मरीजों का सही समय पर इलाज बहुत जरूरी, चिकित्सक के सलाह बिना न लें दवा। हर खबर पर पैनी नजर।*
शराब का सेवन हो सकता है खतरनाक साबित। मिर्गी को लेकर फैली भ्रांतियों से बचने की जरूरत। वन्दना झा। समस्तीपुर:- आमजनों को जागरूक करने के उददेश्य से राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थानों पर आने वाले मरीजों व परिजनों को मिर्गी रोग से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया है। …
*बढते अपराध के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर जुलूस निकाला। हर खबर पर पैनी नजर।*
जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के हॉस्पीटल चौक से इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमिटी के बैनर तले राज्यव्यापी प्रतिवाद आंदोलन के तहत वैशाली की बहन गुलनाज़ के हत्यारों की गिरफ्तारी, दलसिंहसराय गोली हत्या कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग व ताजपुर शहर में बढते अपराध के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का आकर्षक पुतला लेकर जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए फिर हॉस्पीटल चौक पहुच कर सभा में तब्दील हो गया।इस सभा की अध्यक्षता इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार ने की जब की संचालन इनौस…
*किसानों के बीच बोनस का किया गया वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा/धर्म विजय गुप्ता। समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के मधुवन करूआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से दूध उत्पादकों के बीच तीन लाख चालीस हजार आठ सौ छियासठ (3,40,866) रुपये बोनस के रूप में वितरित किया गया। साथ ही दूध उत्पादकों के बीच स्टील कटोरा,चम्मच और बाल्टी दी गई। वहीं मधुबन करुअा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड की ओर से समिति के कुल 91 सदस्यों में से उपेन्द्र यादव को प्रथम विजेता घोषित किया गया। जिन्हें बोनस के रूप में 4782.27 रुपये, विंदेश्वरी प्रसाद राय को…
*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने विभिन्न घाटों का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जिला प्रशासन व नगर परिषद् के कर्मचारियों के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बूढ़ी गंडक नदी के प्रमुख घाटों का जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के बूढ़ी गंडक नदी के समीप रेल लाइन बांध किनारे विशेष रूप से चौकसी व सावधानी बरतने, घाटों की सफाई कराने, छठ पूजा के दौरान घाटों पर रोशनी का प्रबंध करने, पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात करने, हर घाटों पर बेरिकेडिंग लगाने का निर्देश विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन…
*छठ महापर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न बाजारों सहित मोहीउद्दीननगर बाजार में भी लोक आस्था का पर्व छठ के शुभ अवसर पर श्रद्धालु माता बहनों की भीड़ बढ़ी। वहीं लोग बुधवार को नहाय खाए के लिए बाजार करने के लिए बाजार में लगे हुए हैं। वहीं सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। कद्दु 60 रू प्रति पीस बिक रहा है। इस बीच भीड़-भाड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी चौक चौराहे पर पुलिस गश्त तेज कर दी है। वहीं सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। इधर स्थानीय…
*छठ पर्व के दौरान सड़क पर जल जमाव के खिलाफ माले ने पूतला फूंका। हर खबर पर पैनी नजर।*
जकी अहमद समस्तीपुर:- नगर परिषद कार्यालय में बार- बार आवेदन देने के बावजूद शहर के मवेशी अस्पताल के पास नाला जाम रहने के कारण सड़क पर जलजमाव के खिलाफ स्थानीय व्यवसायियों एवं भाकपा माले के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका गया। शहर के मवेशी अस्पताल के पास बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता ईकट्ठा होकर अपने- अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर एवं मुख्यमंत्री का पूतला लेकर जुलूस निकाला। नारे लगाते हुए जुलूस आईडीबीआई बैंक के समक्ष जलजमाव स्थल पर…
*हथियार के बल पर अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक से लाखो रु० लूटकर हुआ फरार। हर खबर पर पैनी नजर।*
जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में दिन दहाड़े बैंक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। बतादें की बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खुला की नकाब पोश तीन अपराधी अंदर घुस गए और बैंक कर्मचारियो को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं अपराधियों ने लगभग 2 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफ़्ससील…
*आजादी की लड़ाई और आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका:- शाहीन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता-सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की पर्याय है। उन्होंने कहा की आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है। पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुँचाने की कला एंव विधा है। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता-सह-विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की मीडिया को समाज का दर्पण एवं दीपक दोनों माना जाता है। इनमें जो समाचार मीडिया है, चाहे वह…
*गुलनाज के हत्यारे को कड़ी सजा मिले:- बंदना सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*
आज तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं:-ऐपवा। जकी अहमद। समस्तीपुर:- वैशाली जिले के देसरी गांव में अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा किरासन तेल छिड़ककर जलाई गई। वैशाली जिले के देसरी थाना के गुलनाज खातुन शनिवार को पीएमसीएच में अंतिम सांस ली। वह पीछले 10 दिनों से ज़िन्दगी और मौत से लड़ रही थी। इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए महिला संगठन की ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की…
