*छठ महापर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न बाजारों सहित मोहीउद्दीननगर बाजार में भी लोक आस्था का पर्व छठ के शुभ अवसर पर श्रद्धालु माता बहनों की भीड़ बढ़ी। वहीं लोग बुधवार को नहाय खाए के लिए बाजार करने के लिए बाजार में लगे हुए हैं। वहीं सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। कद्दु 60 रू प्रति पीस बिक रहा है। इस बीच भीड़-भाड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी चौक चौराहे पर पुलिस गश्त तेज कर दी है। वहीं सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। इधर स्थानीय मुखिया द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों में छठ घाटों की साफ-सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था कर रहे हैं। पुरा क्षेत्र छठ पर्व को लेकर भक्तिमय बना हुआ है। लोग दुर दराज से पर्व मनाने अपने-अपने गांव घरों में जुटने लगे हैं।

Related posts

Leave a Comment