*हथियार के बल पर अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक से लाखो रु० लूटकर हुआ फरार। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद

समस्तीपुर:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में दिन दहाड़े बैंक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। बतादें की बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खुला की नकाब पोश तीन अपराधी अंदर घुस गए और बैंक कर्मचारियो को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया।

वहीं अपराधियों ने लगभग 2 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफ़्ससील थाना की पुलिस हरकत में आई।

इस घटना की जानकारी मिलने पर आरक्षी अधीक्षक विकास बर्मन मौके पर पहुंच कर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लूट की घटना लगभग 12 बजे की है।

एसपी विकास बर्मन ने बताया कि अपराधियों ने लगभग दो लाख रुपया लूटकर बाईक से फरार हो गया। ईधर घटना होने के बाद पूरे इलाके को शील कर छपेमारी शुरू कर दी गई है। इतना ही नही सीमा वर्ती थाना को भी अलर्ट कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक उक्त स्थान पर पुलिस कैम्प कर रही थी।

Related posts

Leave a Comment