*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अधिकारियों को प्रखंड वार छठ घाटों व प्रतिबंधित घाटों की सूची भी तैयार करने का दिया निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में छठ पर्व 2020 के अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था, विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु वीसी के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पीएचसी प्रभारी पदाधिकारी, थाना प्रभारी और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

वहीं जिला प्रशासन ने जिले के लोगों से यह अपील कि है कि वह अपने घरों पर ही छठ पूजा करें। शहर की नदियों एवं तालाब घाटों पर कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु छठ पर्व के दौरान सुबह एवं शाम को दिए जाने वाले अर्घ्य को घर पर ही करें।

छठ महापर्व के आयोजन के दौरान मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का अनुपालन करें। बैठक में गृह विभाग के आदेश के आलोक में निम्नांकित निर्देश दिये गए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को प्रखंड वार छठ घाटों की सूची और प्रतिबंधित घाटों की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया।

सभी घाटों पर पानी की गहराई नाप कर सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग कार्य एवं खतरे के संकेत हेतु लाल झंडा लगवाने का निर्देश दिया गया। प्रतिबंधित घाटों की सूची जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से प्रेस से साझा की जायेगी ताकि आम जन को इसकी जानकारी दी जाए।

वहीं घाटों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगवाने का निर्देश दिया गया जिसके माध्यम से सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को घाटों पर आए लोगों से साझा किया जा सकेगा। इसके साथ ही जागरूकता उत्पन्न किया जायेगा।
घाटों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कराने हेतु जिला पदाधिकारी ने वीडियो और सीओ को संयुक्त रूप से निर्देश दिया।

स्थानीय छठ पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर घाटों पर की जाने वाली व्यवस्था को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। घाटों पर नाव एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया।

इस महापर्व के अवसर पर किसी प्रकार के मेला, जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा। छठ पर्व के अवसर पर मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक प्रबन्धन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। छठ घाट पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

इस बैठक में वीसी कक्ष में पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment