पदमाकर लाला समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव निवासी स्व० दानीलाल चौधरी के पुत्र रामकुमार चौधरी उम्र 52 वर्ष की मौत सोमवार को विद्युत स्पर्शाघात से हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव सहित इलाके में मातम पसर गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ उनके पैतृक आवास पर उमड़ पङी। बताया जाता है कि मृतक रामकुमार सोमवार की सुबह स्नान कर अपने दरवाजे पर लगे अलगनी पर गमछा पसारने के लिए ज्यों ही रखा कि पास से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गए। जब…
Category: बिहार
*राशन वितरण मे धांधली रोकने को बने स्थानीय स्तर पर कमेटी:- सुमित सहनी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- विकासशील इन्सान पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी सुमित सहनी ने कोरोना संकट के बीच जिले मे राशन वितरण मे हो रहे धांधली को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि राशन वितरण मे धांधली को रोकने के लिए सरकार स्थानीय स्तर पर कमेटी का गठन करे ताकि लाभुकों के बीच राशन का वितरण पारदर्शी तरीके से हो सके। सुमित सहनी ने कहा कि देश मे लॉकङाउन की दूसरी पारी चल रही हैं। एैसे मे लोगों के बीच राशन सामग्रीयों का संकट…
*कोरोना वायरस पर आयोजित प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- कोरोना वायरस पर आयोजित प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में केंद्र, राज्य सरकार और आम जनता के सामूहिक प्रयास की सराहना की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
*सात सूत्री मांगो को लेकर जिला राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष ने लॉकडाउन की वजह से अपने आवास पर ही उपवास सह सांकेतिक सत्याग्रह किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- सात सूत्री मांगो को लेकर जिला राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले उर्फ शोले राय ने लॉकडाउन की वजह से समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत स्थित अपने आवास पर ही लगभग चार घंटे का उपवास सह सांकेतिक सत्याग्रह किया। उनकी प्रमुख मांगो में है गेंहू का सरकारी समर्थन मूल्य 1925 रुपये क्विंटल से बढ़ाकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल करने, सभी किसानो का 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा करने, गत दिनों बारिश व आंधी से हुई मक्का, आम, लीची आदि फसलों के नुकसान…
*एसडीओ व सीओ के हाथों जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
फिज़िकल डिस्टेंसिंग व लाॅक डाउन का पालन करते की की अपील। पदमाकर लाला समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित हीरो एजेंसी के तत्वावधान में रविवार को गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दरम्यान फिज़िकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राहत सामग्री वितरण एसडीओ विष्णुदेव मंडल व सीओ अजय कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने गरीब, विधवा, विकलांग व जरूरतमंद लोगों के बीच राशन सामग्री, सर्फ, साबुन, मास्क, ग्लब्स व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। वहीँ गरीबों के बीच अधिकारियों ने भोजन सामग्री…
*जिला राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष नागमणि ने किसानो को मुआवजा देने की मांग सरकार से की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस के संकट के बीच वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। वहीँ आंधी व अंधेरे के साथ बारिश ने कहर बरपाया। गेहूं की फसल की कटाई व खलिहान में पड़ी कटी हुई गेहूं की फसल के साथ ही आम व लीची की फसल बर्बाद हो गई है। वहीँ किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है। जिला राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष नागमणि ने कहा है कि आज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से…
*लोजपा नगर कार्यालय परिसर स्थित भगवान श्री परशुराम जी की जयंती उमाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता मे मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
भगवान श्री परशुराम जी की जयंती मनाई गई। वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के लोजपा नगर कार्यालय परिसर स्थित भगवान श्री परशुराम जी की जयंती लोजपा जिला मिडिया प्रभारी सह समस्तीपुर नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा के अध्यक्षता मे मनाया गया। वहीँ भगवान परशुराम जी के जयंती समारोह के संचालन करते हुए समस्तीपुर प्रखण्ड अध्यक्ष नीरज भारद्वाज ने कहा कि बैसाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुराम जी का जन्म हुआ था। भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठवें अवतार थे। धर्म एवं न्याय के मार्ग का अनुसरण…
*फसलों के व्यापक नुकसान ने किसानों की कमर तोड़ दी है:- सुनील कुमार शोले। हर खबर पर पैनी नजर।*
राजद नेता ने सरकार से समस्तीपुर जिला के किसानों की क्षति का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है। वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- गत एक सप्ताह में तीन बार तेज आंधी और बारिश से मक्का, गेंहू , सब्जी सहित आम एवं लीची की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस मौसम की बेरुखी ने किसानों की एक तरह से कमर तोड़ दिया है। किसानों की बर्बादी को देखते हुए जिला राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने सरकार से समस्तीपुर जिला के किसानों की क्षति का…
*राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने कहा,किसान अपना गेहूं विचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा/रौशन कुमार चौधरी समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- एक ओर सरकार ने गेहूं क्रय के लिए दरें निर्धारित कर दी है। लक्ष्य भी निर्धारित कर दिये हैं, पर आलम यह है कि किसान औने-पौने भाव में इसे बेचने को विवश हो रहे हैं। स्थिति यह कि दलालों की चांदी आ पड़ी है, और व्यवसायी मालोमाल हो रहे हैं। वहीँ राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने कहा कि सरकार द्वारा कृषकों के गेहूं का मूल्य 1925 रुपये निर्धारित दर पर पैक्सों को गेहूं खरीद के लिए अधिकृत करने की…
*वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मी रतन शुक्ला बनें युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*
वारिसनगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष ने कमेटी का विस्तार किया। वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष अजय प्रकाश ने कमेटी का विस्तार किया। जिसमें कर्मठ युवा नेता लक्ष्मी रतन शुक्ला को वारिसनगर दक्षिणी युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वहीँ लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जवाबदेही दी है उसे जरूर पूरा करूंगा। सशक्त युवा कमेटी का विस्तार कर प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीँ लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…
