*राशन वितरण मे धांधली रोकने को बने स्थानीय स्तर पर कमेटी:- सुमित सहनी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा

समस्तीपुर:- विकासशील इन्सान पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी सुमित सहनी ने कोरोना संकट के बीच जिले मे राशन वितरण मे हो रहे धांधली को लेकर चिंता जाहिर की है।

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि राशन वितरण मे धांधली को रोकने के लिए सरकार स्थानीय स्तर पर कमेटी का गठन करे ताकि लाभुकों के बीच राशन का वितरण पारदर्शी तरीके से हो सके।


सुमित सहनी ने कहा कि देश मे लॉकङाउन की दूसरी पारी चल रही हैं। एैसे मे लोगों के बीच राशन सामग्रीयों का संकट लगातार बना हुआ है। जिसके बाद सरकार ने राशन कार्ड धारियों को राशन देने का फैसला लिया है।

मगर डीलर की मनमानी और धांधली से लोगों को वह राशन मिलने मे भी परेशानी हो रही है। जिले के कई जगहों से यह खबर भी आ रही है कि सरकारी निर्देशों के बावजूद भी डीलरों की मनमानी के बाद लोग सङक पर उतरने क मजबूर हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment