वंदना झा पटना:- बिहार में वज्रपात से सारण में 09, जमुई में 02 एवं भोजपुर में 01 व्यक्ति की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं, इसके साथ ही उन्होंने वज्रपात से झुलसे हुये लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये हैं एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने…
Category: बिहार
मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय का प्रसारण टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी शुरू:- *सांसद प्रिंस राज।* हर खबर पर पैनी नजर।
सांसद प्रिंस राज़ ने मंत्री समेत प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष को लिखा था पत्र। वंदना झा समस्तीपुर:- मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय का प्रसारण टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। विदित हो कि मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय कार्यक्रम का प्रसारण टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी हो। इसको लेकर समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज़ ने 22 अप्रैल को सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष और एडीजी प्रोग्राम आकाशवाणी/ दूरदर्शन को एक पत्र लिखकर बताया था कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा लॉकडाउन…
*लॉकडॉउन के कारण इग्नू की टीईई परीक्षा की तिथि बढ़ी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- लॉकडॉउन के कारण इग्नू की टीईई परीक्षा की तिथि बढ़ी। समस्तीपुर कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र:- 0551द्वारा जून में होने वाली टीईई की ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा कर 15 मई कर दी गई है। इसके साथ ही एसाइनमेंट जमा की तिथि भी 30 मई कर दी गई है। इस असहय की जानकारी केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर (डा०) कुशेश्वर यादव ने दी है। उन्होंने ने बताया कि लॉकडाउन के कारण छात्र हित को लेकर इग्नू ने ऑनलाइन एसाइनमेंट जमा करने की सुविधा दी है। वहीँ…
*डा० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कोविड19 के खतरे के मद्देनजर वित्तीय खर्चों में कटौती की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के डा० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कोविड 19 के खतरे के मद्देनजर वित्तीय खर्चों में कटौती की गई है। वहीँ कुलपति डा० रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय में विभिन्न मदो़ं में खर्च में कटौती की जाये। इस के तहत सभी वरीय अधिकारियों के राज्य से बाहर टूर पर अनिवार्यता को देखकर ही स्वीकृति दी जायेगी। सभी अधिकारियों की सरकारी गाडियां को एक महीने में अधिकतम 300 किलोमीटर ही यात्रा की…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा चापाकल मरम्मत दल के गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा चापाकल मरम्मत दल के गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता राजेश रोशन, सहायक अभियंता हिमांशु कुमार सहित कनीय अभियंता एवं विभाग के कर्मी और चापाकल मरम्मत दल के कर्मीगण सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
*सात सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया ने दो घंटे तक निराहार उपवास रखकर सत्याग्रह का शुभारम्भ किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर बिहार प्रदेश रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया ने आज गौसपुर रोड स्थित अपने आवास पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक करीब दो घंटे तक निराहार उपवास रखकर रालोसपा के सत्याग्रह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी कोरोनावायरस महामारी में बिहार सरकार द्वारा राशन वितरण के नाम पर किए जा रहे भेदभाव एवं भ्रष्टाचार सहित लॉकडाउन में पुलिसिया लाठीचार्ज को लेकर सूबे बिहार के आम जनता में राज्य सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।…
*राजद जिला प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान लाठी चलाने के बजाय जरूरतमंद लोगो के साथ विन्रमतापूर्वक व्यवहार करने की जरुरत है। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान ज़रूरी सामान की दुकानें खुली हुई हैं, और बैंक, पेट्रोल पंप जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को मिल रही हैं। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की ज़िम्मेदारी है कि वह लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करे। लेकिन पुलिस यह कार्रवाई सिर्फ़ अपनी लाठी के ज़रिये करती दिख रही है। वहीँ सड़क पर निकले आम लोगों पर लाठी चलाने के बजाय जरूरतमंद लोगो के साथ विन्रमतापूर्वक…
*किसानों की फसल क्षति का मुआवजा मिलना चाहिए:-अंकित कुशवाहा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- बीते दिन गुरुवार की रात आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। वहीँ खेतों में लगा गेहूं, मक्का व सब्जी पूरी तरह जमीन पर गिर गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुशवाहा ने सरकार से मांग कि है कि किसानों के फसल क्षति का मुआवजा मिलना चाहिए। फसल की आंकलन कर किसान कृषि पर आधारित रहते हैं, जी जान लगाकर फसल उगाते हैं। जब वही फसल बर्बाद हो जाता है तो किसानों का माली हालत…
*मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनायें दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं और कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा-ए-ताला की नजर में रोजेदारों की दुआयें मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम आलमे इनसान पर अपनी रहमतों की बारिश फरमाते हैं। मुख्यमंत्री ने खुदा से दुआ कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम…
*मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पंचायती राज दिवस पर राज्य के सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से लोगों की सेवा करने वाले सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायतों के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है की अपने-अपने पंचायतों में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करें। आपकी कोरोना संक्रमण…
