वंदना झा
समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर:- बीते दिन गुरुवार की रात आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। वहीँ खेतों में लगा गेहूं, मक्का व सब्जी पूरी तरह जमीन पर गिर गई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुशवाहा ने सरकार से मांग कि है कि किसानों के फसल क्षति का मुआवजा मिलना चाहिए। फसल की आंकलन कर किसान कृषि पर आधारित रहते हैं,
जी जान लगाकर फसल उगाते हैं। जब वही फसल बर्बाद हो जाता है तो किसानों का माली हालत हो जाती है खराब। किसान दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर है प्रकृति के कहर से किसान त्राहिमाम कर रहा है।
किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए ताकि किसानों की मालि स्थिति को ठीक किया जा सके।