*रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर:- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में फिर मानवता शर्मशार हुई, ₹ रेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वहीँ राजद ने इस घटना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इस घटना की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। 

राजद नेता ने कहा कि हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए। देश में अपराध तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं देखा जाये तो सरकार इस पर कोई लगाम नहीं कस पा रही हैं। एक के बाद एक रेप मामले सामने देखे जा रहे हैं। हैदराबाद के डॉक्टर कांड को लेकर पूरे देश में विरोध -प्रदर्शन चल रहा है। वहीं विडंबना है कि ऐसे माहौल में भी महिलाओं के साथ दुष्कर्म और बर्बरता की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद तथा उन्नाव की घटना से पूरे देश में न केवल रोष और तकलीफ बढ़ी हुई है बल्कि एक डर और शंका फिर से ताजी होगई है।

ऐसी घटनाएं न सिर्फ संवेदनाओं को झकझरोती है बल्कि आगे बढ़ रही उन तमाम लड़कियों के मनोबल को भी कम करती हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद तथा उन्नाव की घटना देश वासियों को शर्मसार करने वाली है। श्री शाहीन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को शर्म आनी चाहिए और यूपी पुलिस महानिदेशक को इस्तीफा देना चाहिए। पीड़िता को अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया करायी जानी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment