*वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मी रतन शुक्ला बनें युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*

वारिसनगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष ने कमेटी का विस्तार किया।

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष अजय प्रकाश ने कमेटी का विस्तार किया। जिसमें कर्मठ युवा नेता लक्ष्मी रतन शुक्ला को वारिसनगर दक्षिणी युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।

वहीँ लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जवाबदेही दी है उसे जरूर पूरा करूंगा। सशक्त युवा कमेटी का विस्तार कर प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

वहीँ लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सर्वांगीण विकास हुआ है। विश्व भर में भारत का जय जय कार हो रहा है। इस कोरोना वायरस जैसे महामारी में प्रधानमंत्री ने लोगो को सचेत कर रहे हैं।

घर से अनावश्यक नहीं निकले उनके बातों का अनुसरण कर रहे हैं। बधाई देने वाले में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रकाश, युवा नेता अंकित कुशवाहा, रवि सिंह राजपूत, रोहित शुक्ला सहित इत्यादि ने लक्ष्मी रतन शुक्ला को बधाई दिया।

Related posts

Leave a Comment