बिट्टू कुमार पटेल भागलपुर/नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के द्वारा आयोजित बाल भारती स्कूल गौशाला रोड में श्री श्याम महोत्सव का 30 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीँ आज बुधवार को कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा डांडिया, राजस्थानी नृत्य के साथ बाबा को छप्पन भोग लगाया गया । भजनों की गंगा बहाने के लिए देश के अलग अलग शहरों से श्री युक्त संजू शर्मा धमाल किंग( कोलकाता) श्री मनोज मिश्रा (मुंबई ) श्री राज पारीक (कोलकाता) श्री सौरभ शर्मा (जयपुर) श्री…
Author: Editor en jefe
*एसपी ने अवैध बालू कारोबार में संलिप्तता के आरोप में थानाप्रभारी को किया निलंबित । हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा भागलपुर/बांका:- लागातर अवैध बालू कारोबार में संलिप्तता के आरोप में बांका जिले के धोरैया थानाप्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीँ प्रभारी शंकर दयाल प्रभाकर के निलंबन का आदेश पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता ने जारी किया है। यह आदेश जांच के दौरान अवैध बालू कारोबार में प्रभारी की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद जारी किया है। वहीँ एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि धोरैया थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू कारोबार की शिकायत लागातर मिल रही थी। शिकायत यह भी…
*रंगरा पुलिस ने बिना आदेश ओवर लोड ट्रक को छोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया। हर खबर पर पैनी नजर।*
अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर/नवगछिया:- जिले के एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर सीओ व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एनएच 31 पर ओवर लोड वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए की गई कार्रवाई में, जप्त किए गए ट्रक को बिना आदेश के ही छोड़े जाने का मामला सही पाए जाने की बात सामने आ रही है। वहीँ रंगरा पुलिस के द्वारा जप्त किए गए वाहन को बिना आदेश के छोड़े जाने की बात सही पाए जाने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने स्तर से रंगरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं रंगरा…
*जिले की पुत्री रिया राज कृष्णन दूसरे स्थान पाकर जिले नहीं बल्कि बिहार का मान व सम्मान बढाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर (राजस्थान):- उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी मे राष्ट्रीय गेम टाइकॉन टू खेल का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारतवर्ष के 215 छात्र व छात्राएं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सिलीगुड़ी (West Bangal) के निवासी दीक्षा बेद है। जब कि बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के सरसौना ग्राम निवासी सुमन कुमार संजय की पुत्री रिया राज कृष्णन दूसरे स्थान पाकर जिले नहीं बल्कि बिहार का मान व सम्मान का परचम लहराई। जबकि शिक्षा दीक्षा केरला के कालीकट जिला स्थित श्री सत्य साईं विद्या पीठ…
*पी के का बयान, बिहार राजनीति में कड़ाके की सर्दी में भी गर्मी का एहसास करा गए। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का जब पार्टी लाइन से हटकर जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर (पी के) ने विरोध किया तो प्रदेश जदयू नेताओं ने उनके खिलाफ खूब अनाप-शनाप बयान दिया। वहीँ जदयू के एक दिग्गज नेता ने तो जदयू में प्रशांत किशोर (पी के) की हैसियत पर ही सवाल खड़ी कर दी। जब मामला प्रशांत किशोर के इस्तीफे तक पहुंच गया। ये अलग बात रही कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे मामले पर मौन रह रहे…
*अंचल कार्यालय में पदस्थापित लिपिक के सेवा निर्वित पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित बीरेंद्र प्रसाद साह उच्च वर्गीय लिपिक सेवा निर्वित आज हो गए है। उनके सेवा निर्वित पर एक विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह के मौके पर अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, अंचल निरीक्षक बैजनाथ प्रसाद साह, आईटी सहायक मो० अकबर, कार्यपालक सहायक रत्नेश कुमार, राजस्व कर्मचारी विजय कुमार सहित अंचल व प्रखंड, आर०टी०पी० एस० के सभी कर्मी उपस्थित थे।
*सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकाली गई रैली। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- जिले में सीएए और एनआरसी के समर्थन के इतिहास में बिहार के समस्तीपुर जिले में राष्ट्रवादियों के द्वारा अब तक की सबसे बड़ी रैली का आयोजन किया गया। रैली बी०एड० कॉलेज प्रांगण से निकल कर पटेल मैदान गोलंबर ओवरब्रिज होते हुए स्टेशन रोड सहित पूरे समस्तीपुर बाजार में घूमी। इस रैली में राष्ट्रवादी युवाओं ने देश भक्ति जोश के साथ रैली में भाग लिया। रैली में युवाओं ने “हम लेके रहेंगे आजादी, गद्दारों से आजादी”, सीएए के सम्मान में राष्ट्रवादी युवा मैदान में, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,…
*कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है बिजली विभाग में। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिजली विभाग में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वहीँ लोग सालों से आवेदन लेकर घूम रहे हैं लेकिन उनके समस्याओं का निष्पादन तो दूर आवेदन भी नहीं लिया जाता है। सबसे ज्यादा शिकायत बिजली बिल को लेकर के है। जिसमें की उपभोक्ताओं के द्वारा बताया गया है की लगभग डेढ़ दो वर्ष से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निष्पादन नहीं किया गया है। वहीँ एस०डी०ओ० से पूछे जाने पर…
*सीएए, एनआरसी एवं एनपीए के खिलाफ एनआरयू बनाने की मांग पर इनौस ने किया युवा मार्च व सभा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ एन आर यू बनाने की मांग पर इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने युवा मार्च निकाला। वहीँ मार्च सरकारी बस स्टैंड से शुरू होकर स्टेडियम गोलंबर, समाहरणालय पर प्रदर्शन के बाद पुनः बस स्टैंड में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां, झंडे, बैनर लहरा रहे थे। वह आक्रोशपूर्ण नारे भी लगा रहे थे। बस स्टैंड में आहूत सभा की अध्यक्षता इनौस जिलाध्यक्ष रामकुमार ने किया तथा संचालन…
*पछिया हवा ने बढ़ाई कनकनी, लोग हुए परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।
पद्माकर लाल समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस ठंड के आगे गर्म कपड़े बेअसर हो रहे है। सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीँ आसमान में बादल भी छाए रहे। पछिया हवा कनकनी पैदा करती रही। आज सोमवार का दिन भी बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। ठंड के मारे लोग घरों में दुबके रहे है। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से निकले। दिन में हल्की धूप से लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की। वहीँ कड़ाके की ठंड…
