*पछिया हवा ने बढ़ाई कनकनी, लोग हुए परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।

पद्माकर लाल

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस ठंड के आगे गर्म कपड़े बेअसर हो रहे है। सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीँ आसमान में बादल भी छाए रहे। पछिया हवा कनकनी पैदा करती रही। आज सोमवार का दिन भी बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। ठंड के मारे लोग घरों में दुबके रहे है।

जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से निकले। दिन में हल्की धूप से लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की। वहीँ कड़ाके की ठंड से गरीबों के जान पर बन आई है। जिनके घर हीटर व वार्मर हैं वह तो बंद कमरे से ठंड से अपने को बचा ले रहे हैं। लेकिन वैसे लोगों के लिए ठंड मुसीबतों का सबब बन गया है।

जिनके लिए धरती बिछौना तथा खुला आकाश चादर हैं। जिन्हें रहने के लिए पक्का घर नहीं है। इस कड़ाके की ठंड में भी उनकी रातें फुसनुमा झोपड़ी में कट रही है। उन गरीबों की जिंदगी पर ठंड का यह कहर भारी पड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इन गरीबों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कहीं भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव नहीं जलवाया गया है। इनके बीच कंबल नहीं बांटे गए हैं। सभी सरकारी संचिकाओं में ही पङा है।हैरानी की बात यह कि आज भी बड़ी संख्या में गरीब जमीन पर सोने को विवश हैं। उनके पास पर्याप्त बिछावन व ओढ़ने के के लिए रजाई व कंबल नहीं हैं। पुआल बिछाकर ये किसी तरह अपनी जान बचा रहे हैं। टूटी झोपड़ियों से सर्द हवा के झोंके सीधे उन तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब पते व सूखी झाड़ियों को जलाकर किसी तरह अपने को ठंड से बचाते हैं।

उनके छोटे-छोटे बच्चे भी आग सेंकते नजर आ रहे हैं।  बरतें सावधानी:- ठंड से बचकर रहें। गर्म कपड़े पहने, सिर को ढककर बाहर निकलें। खासकर दुपहिया वाहन चलाते समय कतई लापरवाही न बरतें। भोजन संतुलित करें। अधिक कैलोरी वाले भोजन से परहेज करें। थोड़ी बहुत देर ही सही सूरज की हल्की धूप जरूर लें। सुबह बाहर निकलने से पहले अच्छी तरह गर्म कपड़े पहन लें। थोड़ी सी परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें। बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। यह मौसम बच्चों के लिए अधिक खतरनाक होता है।

Related posts

Leave a Comment