*अंबेडकर स्थल पर आइसा बनाएगी मानवश्रृंखला:- सुनील कुमार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- छात्र एवं यूनिवर्सिटी के संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में बने यंग इंडिया फोरम के आह्वान पर हमारा संकल्प-संविधान की रक्षा अभियान के तहत ०५ जनवरी २०२० को शहर के अंबेडकर स्थल पर आइसा अन्य संगठनों के साथ मिलकर मानवश्रृंखला बनाएगी। इसमें संविधान के प्रस्तावना का पाठ कर संविधान की रक्षा करने एवं सीएए, एनआरसी, एनपीआर वापस लेने के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प भी लिया जाएगा। इस कार्यक्रम की अनुमति के लिए आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार एवं अध्यक्ष लोकेश राज ने…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के कार्यालय में नल जल, चापाकल और कुआं इत्यादि से संबंधित समीक्षा बैठक की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के कार्यालय में जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद समस्तीपुर, नगर पंचायत रोसड़ा एवं नगर पंचायत दलसिंहसराय से संबंधित मामलों और नल जल, चापाकल और कुआं इत्यादि से संबंधित समीक्षा बैठक किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त भी उपस्थित थे। वहीँ समीक्षा बैठक के क्रम में पूर्ण रिपोर्ट तैयार कर नहीं लाने के लिए कार्यपालक अभियंता पीएचईडी से स्पष्टीकरण की मांग किया है। उन्हें सख्त निर्देश दिया है की…

*समस्तीपुर एवं रोसड़ा डिवीजन से संबंधित मामलों की समीक्षा जिलाधिकारी ने की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता समस्तीपुर एवं रोसड़ा डिवीजन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इस समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को कब्रिस्तान की घेराबंदी शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। वहीँ कब्रिस्तान संबंधी योजना जो निविदा की प्रक्रिया में है उसे शीघ्र निष्पादन कराने का निर्देश दिया। विधायकों से संबंधित फंड की राशि से संबंधित जो योजना ली गई है उसे ससमय पूरा कराने…

*फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- पूरे सूबे में जारी फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आवाह्न पर सरकार से पूर्व लंबित 8 सूत्री मांगों के समर्थन में जन वितरण प्रणाली विक्रेता हड़ताल पर बैठे हैं। इसके अंतर्गत समस्तीपुर जिला के अंदर भी असर देखा गया है। जिसमें सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस के मध्य नजर कल्याणपुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता भी हड़ताल के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल अवधि में अपनी लंबित मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम…

*वाहन जांच अभियान में मचा इलाके में हड़कंप। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार चल रहे सघन जांच अभियान के दौरान पुरे जिला में अवैध रूप से गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के संदर्भ में आदेश पारित किया गया है। जिस जांच में कई तरीके के अपराधियों और गैर-न्यायिक तरीके से वाहन चालकों पर अंकुश लगा है, ऐसा जिला में देखने से प्रतीत होता है। जगह-जगह पर अलग-अलग थाना क्षेत्र के प्रभारी अपने कार्य में लगे हुए हैं। ऐसा ही आज कल्याणपुर थाना…

*बायोमैट्रिक से हाजिरी नियम के तहत कर्मचारियों को हो रही परेशानी। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- मंडल रेल के यांत्रिकी कारखाना में एक जनवरी 2020 से नए हाजिरी नियम का आगाज किया गया। इस नियम में अब लोगों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस के द्वारा हाजिरी बनाना है। जिसमें सभी कर्मचारी लंबी लाइन में लगे रहे कर्मचारियों का कहना हुआ की मशीन सिर्फ चार हैं और हम हजारों की संख्या में है, लोग कई घंटे से लाइन में लगे हुए हैं लेकिन अभी तक हाजिरी नहीं बन सका है। कितनों के तो अंगुलियों का निशान ही मशीन नहीं ले पा रहा। रेल प्रशासन को…

*प्रमुख के द्वारा नववर्ष के अवसर पर किया गया कंबल वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी के द्वारा उनके आवास पर सैंकड़ों गरीब जरूरतमंदों के बीच नव वर्ष के शुभ अवसर पर कम्बल वितरण किया गया। वही प्रखंड प्रमुख ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन्हीं जनता की वजह से मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं जब तक मेरी सांस है तब तक मैं गरीब जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहूंगी। हम गरीबों की सहायता के लिए ही कई कार्यक्रम किए हैं और करते रहेंगे, जनता हमें मौका देती है तो हमें भी…

*गैर सरकारी संस्था के द्वारा कंबल वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- शहर के व्यवहार न्यायालय के साइकिल स्टैंड परिसर में एक गैर सरकारी संस्था *टार्गेट* के द्वारा गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक, समस्तीपुर विवेकानंद कुमार थे। साथ ही संस्था के कई गणमान्य व्यक्ति, संतोष कुमार जी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को सफल बनाए। सैकड़ों जरूरतमंदों को इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के हाथों गरीब जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया, साथ…

*गरीबों की सेवा और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म। हर खबर पर पैनी नजर।*

विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही होता । समाज के कमजोर तबके के लोगों की भलाई के लिए यथा संभव सामर्थ लोगों को आगे आना चाहिए । उनकी सहायता को हाथ बढ़ाना चाहिए । दीनहीनों की भलाई करने वाले का ईश्वर मददगार होता है । उक्त बातें लगातार तापमान में गिरावट और बढ़ती शीतलहरी के मद्देनजर शिवनाथपुर वार्ड 5 में गरीबों के बीच कम्बल वितरण करते हुए समाजसेवी प्रो. नवीन कुमार ने कही ।…

अपनी मांगों को लेकर किसानों का निकलेगा बंदी जुलूस:- *ब्रहमदेव।* हर खबर पर पैनी नजर।

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले मोतीपुर में प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया।  किसानों की आय दोगुनी करने, किसानों को निशुल्क बिजली देने, महाजनी कर्ज माफ करने, केसीसी समेत अन्य बैंक लोन माफ करने, बैंक के द्वारा त्रृण वसूली पर तत्काल रोक लगाने, धान-गेहूं समेत उत्पादों का क्रय केंद्र खोलने, फसलों के समर्थन मूल्य दोगुना करने, कृषि फिडर बनाकर किसानों को निशुल्क बिजली देने, ऊर्वरकों की कीमत घटाने समेत किसान हित के अन्य मांगों को लेकर 8 जनवरी को भारत बंद के अवसर पर…