![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर:- शहर के व्यवहार न्यायालय के साइकिल स्टैंड परिसर में एक गैर सरकारी संस्था *टार्गेट* के द्वारा गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200102-WA0017-840x462.jpg)
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक, समस्तीपुर विवेकानंद कुमार थे। साथ ही संस्था के कई गणमान्य व्यक्ति, संतोष कुमार जी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200102-WA0019-840x462.jpg)
सैकड़ों जरूरतमंदों को इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के हाथों गरीब जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया,
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0005-1-557x840.jpg)
साथ ही मुख्य अतिथि के मुख से शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि हमारा समाज सुदृढ़ और सक्षम हो सके जिससे हम लेने वालों की बजाय बांटने वालों की पंक्ति में खड़े हों सकें।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0009-840x835.jpg)