*फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- पूरे सूबे में जारी फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आवाह्न पर सरकार से पूर्व लंबित 8 सूत्री मांगों के समर्थन में जन वितरण प्रणाली विक्रेता हड़ताल पर बैठे हैं। इसके अंतर्गत समस्तीपुर जिला के अंदर भी असर देखा गया है। जिसमें सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

इस के मध्य नजर कल्याणपुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता भी हड़ताल के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल अवधि में अपनी लंबित मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक दिन कल्याणपुर प्रखंड अवस्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम पर विक्रेता के द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इनकी सरकार से लंबित 8 सूत्री मांग में मुख्य रूप से प्रत्येक विक्रेता को मासिक 30000 रु० का वेतन, 3.00 खाद्यान्न पर कमीशन, मिट्टी तेल पर 3.00 प्रति लीटर कमीशन के साथ पूर्व की भांति अनुकंपा, पूर्व की भांति निलंबन प्रक्रिया एवं प्रत्येक विक्रेता को 10,00,000 (दस लाख) का बीमा के साथ अन्य मांगों की घोषणा सरकार जब तक नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के मौके पर राजकुमार राय, चंद्रशेखर ठाकुर, अशोक कुमार, ठाकुर रोशन कुमार, संजय कुमार पाल, शिवपूजन पासवान, सुनीता कुमारी, राजीव कुमार, फूलेन्द्र राय, राजेश्वर राय, राजकुमार साफी, रामनंदी देवी, अनिल कुमार “अनिल”, राजकुमार ठाकुर आदि के साथ लगभग सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता उपस्थित थे।

वहीं जन वितरण प्रणाली के प्रदेश संगठन मंत्री (बिहार प्रदेश)-सह-जिला वरीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी 8 सूत्री मांगों को विस्तृत रूप से बताया और कहा कि अगर नीतीश सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो यह हड़ताल, मांग पूरी होने तक जारी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment