*वाहन जांच अभियान में मचा इलाके में हड़कंप। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार
समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर:- जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार चल रहे सघन जांच अभियान के दौरान पुरे जिला में अवैध रूप से गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के संदर्भ में आदेश पारित किया गया है। जिस जांच में कई तरीके के अपराधियों और गैर-न्यायिक तरीके से वाहन चालकों पर अंकुश लगा है, ऐसा जिला में देखने से प्रतीत होता है।

जगह-जगह पर अलग-अलग थाना क्षेत्र के प्रभारी अपने कार्य में लगे हुए हैं। ऐसा ही आज कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने खुद इस जांच का कमान संभाला और जांच अभियान को संचालित किया। जिसमें कई वाहन चालकों को रोका गया। वहीं थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कल्याणपुर चौक पर जांच अभियान किया जा रहा है। जिस कारण बहुत वाहन चालक इधर-उधर भागते हुए नजर आए तथा सड़क पर वाहनों की संख्या लगभग शून्य रही। इस तरीके के जांच अभियान से इलाके में अपराधियों में भय उत्पन्न हो चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए गए इस अभियान को सज्जनों ने सही ठहराया है और कहा है अगर इस तरीके से अभियान चलता रहा तो हो सकता है कि जिला में अपराध कुछ कम हो पाएगा। वहीं थाना अध्यक्ष से पूछे जाने के बाद उन्होंने बताया सभी तरीकों के नियमों के हिसाब से गाड़ी की जांच हो रही है। चालक की भी जांच हो रही है अगर ऐसा कुछ प्राप्त होता है तो सूचना दी जाएगी। समाचार प्रेषण तक किसी भी गाड़ी के जप्त किए जाने की सूचना नहीं है।

Related posts

Leave a Comment