
आज़ाद इदरीसी।
समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मराँची उजागर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में मुखिया विभा मंडल की अध्यक्षता में पंचायत सचिव बैजनाथ प्रसाद और मुखिया संघ के अध्यक्ष राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल एवं उप मुखिया दामोदर साह की उपस्थिति में पंचायत कार्यकरिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों उपस्थित हुई। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष राम नारायण मंडल ने बताया कि उपयुक्त बैठक में वार्ड सभा द्वारा सात निश्चय के अंतर्गत हर घर नल-जल योजना पारित योजनाओं को 7 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य कपूरी ठाकुर, अनिल पासवान, प्रियंका देवी, विमला देवी,मंजू देवी, दिलीप यादव, बैजनाथ महतो, लखन राम आदि उपस्थित थे।