अनिल कुमारसमस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पुलिस अधीक्षक के पहल पर एक साइबर क्राइमर की हुई गिरफ्तारी। बतादें कि 3 जनवरी 2020 को एक अभियुक्त के द्वारा अपने जिओ मोबाइल सेट से फेसबुक पर धर्म विशेष के विरोध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दिया था। जिसके कारण दूसरे समुदाय विशेष के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 5/20, दिनांक 3 जनवरी 2020 धारा 153(A)/295(A)/34 भा0द0वि0 एवं 66 f (i)(C)(2) आई0टी0 एक्ट-2000 दर्ज किया गया। वहीँ समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस…
Author: Editor en jefe
*मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक सह मॉक ड्रिल सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में आगामी 19 जनवरी 2020 को होने वाली राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के तैयारी को लेकर जिला अधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक सह मॉक ड्रिल सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम के मौके पर सांसद रामनाथ ठाकुर, विधायक राम बालक सिंह, वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जिला परिषद अध्यक्षा प्रेमलता, लोजपा जिला अध्यक्ष, जदयू जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक…
*सोना कांड के आरोपी की जेल के अंदर हुई हत्या। हर खबर पर पैनी नजर।*
नसीम रब्बानी। वैशाली:- जिले के हाजीपुर जेल के अंदर हुई हत्या। हाजीपुर राजस्थान सोना कांड के आरोपी मनीष सिंह उर्फ मनीष तेलिया राजस्थान के मानसरोवर में हुए सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है । मई 2019 में वैशाली पुलिस ने बिदुपुर से गिरफ्तार किया था। 4 माह पहले मनीष के गिरोह के अन्य सदस्यों को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वैशाली जिले के राजापाकर तेलिया गांव का रहने वाला मनीष बिहार के अलावा कई राज्यों में सोना लूट की घटना को अंजाम दे चुका…
*राजमती के निधन पर चन्द्रवंशियों का हुआ महाभोज सह श्रद्वांजलि सभा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के जौनापुर गांव निवासी राजमती देवी के निधन पर एक श्रद्वांजलि सभा सह महाभोज का आयोजन किया गया। इस श्रद्वांजलि सभा मे अखिल भारत वर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पवन देव चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चन्द्रवंशी,राजेश्वर चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव शिवपूजन सिंह चन्द्रवंशी, हरिहर महतों, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला देवी, समस्तीपुर जिला चन्द्रवंशी समाज के रामाशंकर सिंह,हरेराम सिंह चन्द्रवंशी, हिरालाल सिंह,मनीष कुमार, सागर चन्द्रवंशी, राहुल कुमार, भोला चन्द्रवंशी, शुभम चन्द्रवंशी,कृष्ण कुमार, राजेश कुमार अकेला और गोपाल प्रसाद समेत अन्य…
अब अपराधियों की खैर नही:- *लेडी सिंघम’ एसपी लिपि सिंह।* हर खबर पर पैनी नजर।
पदभार संभालते ही एक्शन में दिखी। विहान सिंह राजपूत मुंगेर:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह की आईपीएस बेटी लिपि सिंह को बिहार सरकार ने मुंगेर की नई एसपी बना दिया है। आपको बता दें कि बिहार में लिपि सिंह को लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है । आईपीएस लिपि सिंह को बिहार सरकार ने मुंगेर की नई सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) बना दिया है , शुक्रवार दोपहर अधीक्षक कार्यालय में सबसे पहले उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । मुंगेर के पुलिस…
*शहादत दिवस पर याद किए गए पत्रकार ब्रजेश। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में माकपा सलखन्नी शाखा के तत्वाधान में पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की तीसरी शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उनकी तैल्य चित्र पर माल्यार्पण की गई। इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी परिसर में एक सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार ने की। संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में ब्रजेश की हत्या हुई थी, यह सर्वविदित है । जब तक साजिश कर्ताओं समेत हत्यारों को…
*विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सीएए के सर्मथन में निकाला तिरंगा यात्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*
विहान सिंह राजपूत भागलपुर:- जिले के नारायणपुर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बजरंग दल के प्रखंड सहसंयोजक चितरंजन के नेतृत्व में एनआरसी एवं सीएए के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। वहीँ तिरंगा यात्रा नारायणपुर क्षेत्र के कई हिस्सों में निकाला गया । विश्व हिंदू परिषद के टिंकू मंडल, कृपासिंधु विद्यार्थी परिषद के सुमित ,पंकज ने योगदान दिया । तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद भारद्वाज , भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोहर झा, त्रिभुवन…
*दूष्कर्म मामले में पांच दोषीयों को आजीवन कारावास। हर खबर पर पैनी नजर।*
बिट्टू कुमार भागलपुर:- सिविल कोर्ट अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने सुलतानगंज क्षेत्र के दूष्कर्म मामले में पाँच दूष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया है एवं 25000रूपैया जूर्माना लगाया गया। यदि जूर्माना नही देने पर तीन माह के अतिरिक्त सजा भूगतना होगा। अपर लोक अभियोजक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गाँव के देहरी बहियार में एक लड़की के साथ दूष्कर्म कर 2006 में मार-पीट की घटना को अंजाम दिया था। जिससे लड़की की मौत हो गयी थी। उक्त मामले में…
*नन्ही परी के बढ़ते कदम, पौधे लगाकर मनाती हैं जन्मदिन। हर खबर पर पैनी नजर।*
डेस्क समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के काले नरपत नगर निवासी पत्रकार गौतम कुमार सिंह के पुत्री रिया सिंह अपने जन्मदिन पर कई पौधें लगाई। वहीँ बर्थडे गर्ल के दादाजी फुल कुमार सिंह ने बताई कि ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाने के लिए पौधा लगाना बेहद जरूरी है। अपनी पोती के जन्मदिन पर पिछले कई वर्षों से परिवार के सभी लोग वृक्षारोपण करके जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। नन्ही परी रिया सिंह के भाई हाई स्कूल पटसा के छात्र आर्यन कुमार चौहान ने बताया कि बहन के बर्थडे…
*समाजसेवी स्मृति-शेष लक्ष्मण राय के द्वादशा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर चौथ पंचायत के फरपुरा गावं में जितवारपुर सेवा समिति के तत्वावधान में समाजसेवी स्मृति-शेष लक्ष्मण राय के द्वादशा (पगड़ी -बंधन) के मौके पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा 02 मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समाजसेवी रामचंद्र राय, संचालन साहित्यकार रामाश्रय राय ‘राकेश’ तथा धन्यवाद् ज्ञापन अवकाशप्राप्त प्राचार्य राजकुमार राय ‘राजेश’ ने किया। वहीँ वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मण राय बेहद विन्रम व गरीबो के…
