*नन्ही परी के बढ़ते कदम, पौधे लगाकर मनाती हैं जन्मदिन। हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क

समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के काले नरपत नगर निवासी पत्रकार गौतम कुमार सिंह के पुत्री रिया सिंह अपने जन्मदिन पर कई पौधें लगाई।

वहीँ बर्थडे गर्ल के दादाजी फुल कुमार सिंह ने बताई कि ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाने के लिए पौधा लगाना बेहद जरूरी है। अपनी पोती के जन्मदिन पर पिछले कई वर्षों से परिवार के सभी लोग वृक्षारोपण करके जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।

नन्ही परी रिया सिंह के भाई हाई स्कूल पटसा के छात्र आर्यन कुमार चौहान ने बताया कि बहन के बर्थडे गिफ्ट के तौर पर वादा किया है कि पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करूंगा। रिया दो भाई बहन में सबसे छोटी है बच्ची के जन्मदिन पर उनके ननिहाल नंदापट्टी में भी नाना सुधीर कुमार सिंह,

मामा रत्नाकर एवं सुधाकर सिंह के द्वारा एक एक पेड़ लगाया जाता है। इस मौके पर कुमारी रजनी सिंह, राहुल कुमार सिंह, रोहित कुमार सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment