रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बेझाडीह वार्ड -02 में स्वर्गीय विनोद राय के घर से शत्रुधन शर्मा की घर की ओर जाने वाली 7,44,771 लाख की लागत से क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क बेझाडीह से शीतलपट्टी की ओर जाने वाली लगभग 42 लाख की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग से निर्मित सड़क, हरपुर एलौथ चौक से DAV स्कूल की ओर जाने वाली लगभग 60.61 लाख की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग से निर्मित सड़क तथा रुदौली चौक से लगुनिया…
Author: Editor en jefe
*जख्मी बेलाल राजा से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के रालोसपा प्रदेश महासचिव जख्मी बेलाल राजा के निवास स्थान सतमलपुर पहुंचे रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि गत 3 फरवरी की रात्रि में सतमलपुर पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात अपराधियों ने बेलाल को गोली मार दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस सम्बंध में पूछे जाने पर पार्टी के सुप्रीमो ने बताया कि सुशासन की सरकार में भ्रस्टाचार के अलावा अपराध का ग्राफ बढ़ा है। आये दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है।…
*भगवान के नाम सुमिरन बिन धोखा पाओगे:- साध्वी दीदी माँ ॠतंभरा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- हाजीपुर सदर प्रखंड स्थित चांदी धनुषी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन शनिवार को श्रीमद्भागवत के भक्ति रस की सरिता में उपस्थित श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ प्रेम रस की सरिता में डूब गये। प्रेम, सौंदर्य, विरह व विरह को झांकी के माध्यम से रेखांकित किया गया। वहीं प्रदुम्न जन्म, चमनासुर का वध, सत्राजित, प्रसेनजीत, सत्यभामा विवाह, जरासंध वध, शिशुपाल वध, कृष्ण-सुदामा मिलन के परिदृश्यों व प्रसंगों पर अपनी अमृतमयी वाणी से दीदी माँ ॠतंभरा ने उपस्थित लोगों को धार्मिक आस्था से लबरेज़…
*मानव भगवान के अनमोल रत्न, हम सभी जीवन के महत्व को समझें:- शंकराचार्य। हर खबर पर पैनी नजर।*
संगोष्ठी व दर्शन दीक्षा कार्यक्रम में उमङे श्रद्धालु रमेश शंकर झा समस्तीपुर/हाजीपुर:- भगवान ने सृष्टि की रचना की और पृथ्वी मानव जीवन का निर्माण किया। मानव भगवान के अनमोल रत्न है और हम सभी को जीवन के महत्व को समझने की जरुरत है। उक्त बातें पूरी के पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महराज ने कहीं । सदर प्रखंड स्थित चांदी धनुषी गांव में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ के दरम्यान शनिवार को धर्मसंघ भवन परिसर में संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने कहा कि बड़े…
*गांधी जी की भूमि में हुआ तीन दिवसीय बिहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*
बिहार की अतुल्य सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति है बिहार महोत्सव : प्रमोद कुमार दो राज्यों के सांस्कृतिक समागम के लिए अति महत्वपूर्ण है बिहार महोत्सव:- ईश्वर सिंह पटेल। रंजीत कुमार पटना/अहमदाबाद:- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) में आज से तीन दिवसीय ’बिहार महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन टैगोर हॉल में दीप प्रज्ज्वलित कर विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि खेलकूद, युवा एवं सांस्कृतिक प्रवृत्ति विभाग गुजरात सरकार के मंत्री ईश्वर सिंह पटेल के साथ संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कला,…
*निजी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
बेतिया डेस्क। मैनाटांड़(प.च):- भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा भंगहा स्थित निजी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया ।जहां बच्चों का मनोबल बढ़ते देखा गया ।वही बच्चों द्वारा सोलर प्लांट, हॉस्पिटल ट्रैफिक लाइट फर्स्ट एंड वर्क ,चंद्रयान ,मिसाइल जेबरा क्रॉसिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे बहुत से साइंस मॉडल बनाया गया। वही प्रधानाध्यापक अदन चंद्र दास ने बताया कि जीवन और समाज की बेहतरी के लिए विज्ञान की समझ बहुत ही जरूरी है ।विज्ञान की समझ होने से लोग अंधविश्वास के चक्कर में नहीं फंसते। विज्ञान की जानकारी देनी चाहिए। सभी बच्चों…
*महामहिम राष्ट्रपति शनिवार को बाबा नगरी पहुँच रहें, डीसी, एसपी ने संभाली कमान। हर खबर पर पैनी नजर।*
जेटी न्यूज़ संजीव मिश्रा रांची/देवघर:- भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बाबानगरी देवघर पहुँच रहे हैं। देवघर आगमन को लेकर डीसी नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में एडवांस सिक्योरिटी लाईजिनिंग (एएसएल) की बैठक समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गयी। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन व प्रस्थान से लेकर मंदिर में पूजा-पाठ व सर्किट हाउस में विश्राम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व सुरक्षा संबंधी चूक न हो, इसको लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश उपायुक्त ने दिया। बैठक के दौरान प्रोटोकोल के…
*ममता व मानवता को शर्मसार करता अनुमंडलीय अस्पताल। हर खबर पर पैनी नजर।*
बिट्टू कुमार पटेल भागलपुर/कहलगाँव:- ममता व मानवता को शर्मसार करता एक घटना, यह घटना अनुमंडलीय अस्पताल कहलगाँव कि है।आज दिनांक 27/02/2020 को पक्कीसराय निवासी सिंटू मंडल कि पत्नी खुसबू कुमारी के प्रसव के पश्चात नर्श ने बिना बताए नवजात को अस्पताल के सटे नहर मे फेक दिया जो ममता व मानवता को तार-तार करता है। बता दें कि अनुमंडल अस्पताल, कहलगाँव मे गरीब प्रसव पीड़ित से प्रसव से पूर्व दो हजार रुपैया अवैध वसुली की जाती है। इतना ही नहीं यह घटना कोई पहली घटना नहीं है, ऐसी अनेको घटना…
*गैर संवैधानिक नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन का 50 वां दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
दिल्ली दंगा के मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया गया। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापसी की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को ऐतिहासिक रूप से 50 वां दिन पूरा हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे सत्याग्रहियों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया। वहीँ सभा की अध्यक्षता बंदना सिंह, सादिया जैनब एवं शबीना अफरोज ने किया। प्रो० नुरूल ईस्लाम अशरफ एवं शहनवाज…
*एक मार्च को होगी जदयू की बूथ स्तरीय सम्मेलन। हर खबर पर पैनी नजर।*
डी कुमार समस्तीपुर:- एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में जदयू की बूथ स्तरीय सम्मेलन होने जा रही है। जिसको लेकर जदयू मीडिया सेल संयोजक समस्तीपुर राजीव कुमार मिश्रा ने अपने जिले भर के बूथ अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने की अपील किया है ।उन्होंने बताया कि बूथ सचिव बूथ अध्यक्ष के अलावा अन्य कार्यकर्ता लोग अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचे और इस सम्मेलन का लाभ उठाएं।
