![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG_20200108_222823-1-840x834-1-1-1.jpg)
वंदना झा
समस्तीपुर:- जिले के रालोसपा प्रदेश महासचिव जख्मी बेलाल राजा के निवास स्थान सतमलपुर पहुंचे रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि गत 3 फरवरी की रात्रि में सतमलपुर पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात अपराधियों ने बेलाल को गोली मार दिया था।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG-20200229-WA0013-840x560.jpg)
जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस सम्बंध में पूछे जाने पर पार्टी के सुप्रीमो ने बताया कि सुशासन की सरकार में भ्रस्टाचार के अलावा अपराध का ग्राफ बढ़ा है। आये दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है। समस्तीपुर जिले में तीन दिन के अंदर अलग-अलग जगहों पर अपराधियों ने चार लोगों को गोली मार दी जिसमे तीन की मौत हो चुकी है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG-20200229-WA0012-840x560.jpg)
वहीँ एक जख्मी का ईलाज चल था है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाला है। बिहार की जनता इस सरकार से ऊब चुकी है उन्हें विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भी विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी में जुट गई हैं।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG-20200229-WA0011-840x560.jpg)
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष मधु मंजरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष ताहिर अरमान, बीके सिंह, अरविंद कुशवाहा, वसीम राजा, मो० जहाँगीर, मो० शब्बीर, वसी अहमद, मो० शमीम, मो० जुगनू, मो० रेयाज शेख, शाहिद अफरीदी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/02/IMG_20190930_091102-1-840x495-1-1-1.jpg)