*जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में तृतीय चरण निर्वाचन के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का ब्रीफिंग पटेल मैदान में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर तृतीय चरण 131 कल्याणपुर, 132 वारिसनगर, 133 समस्तीपुर, 135 मोरवा, 136 सरायरंजन के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पटेल मैदान में किया गया। इस बैठक में सभी पांच विधान सभा के आ०रो०, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, नज़ारत उप समाहर्ता सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

*पुलिस ने कुछ ही घंटों में प्रत्याशी गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी संजय दास के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाना में कांड सं०-460/20 दर्ज किया गया। जिसमें गुडडू दास उर्फ गुड्डू कुमार उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय सुदेस्वर दास ग्राम विशनपुर थाना मुफ्फसिल व तीन अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीँ एसपी विकास बर्मन ने प्रेस वार्ता कर प्रेस को बताया कि त्वरित कार्यवायी करते हुए कांड के मुख्य अभियुक्त गुडडू दास उर्फ गुडडू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अनुसंधान के क्रम में बात सामने आयी है कि दोनों…

*पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया का अधिक खतरा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सर्दी के मौसम में बच्चों को निमोनिया से पीड़ित होने की अधिक सम्भावना होती है। इसलिए इस मौसम में बच्चों को निमोनिया से बचाव पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चों में होने वाली मौतों में निमोनिया एक प्रमुख कारण है। इस दिशा में सरकार ने निमोनिया से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण में पीसीवी टीके को शामिल किया है। यह टीका निमोनिया से बचाव में काफ़ी असरदार है। *ठंड के मौसम में अधिक ख़तरा।* वहीँ सिविल सर्जन डॉ० सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया…

*विधानसभा चुनाव में तैनात प्रेजाईडिंग आफिसर की तवियत बिगड़ जाने से अस्पताल में हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

50 लाख रुपये मुआवजा एवं परिजन को सरकारी नौकरी दे सरकार:- माले। नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले में बिहार विधानसभा चुनाव होने के बाद ईवीएम जमा करने के दौरान प्रेजाईडिंग आफिसर की तवियत बिगड़ गई। उसके बाद समस्तीपुर कालेज मतगणना केंद्र से एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान हो गई उनकी मौत। वहीँ की मृतक की पहचान विनोद कुमार राय उम्र 55 वर्ष पिता रतीलाल राय ग्राम+पो०+थाना हरपुर पूस निवासी के रूप में हुई। बतादे की वह पूसा एग्रीकल्चर के मूर्गी फार्म में कर्मचारी के रूप में कार्यरत…

*सुबह-सुबह खूनी खेल, टहलने निकले उम्मीदवार को मारी गोली, इलाज जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मासमस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हुई। वहीँ तीसरे चरण को लेकर सभी प्रमुख सियासी दल जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पार्टी के उम्मीदवार को सुबह टहलने निकलने के दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी। वह कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार दास पर यह हमला हुआ है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पूरा मामला मुफ्फसिल थाना…

*पदाधिकारियों कि चौकसी के साथ संपन्न हुआ मतदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के लिए आज मतदान प्रक्रिया की गतिविधियों पर नजर रखने, समस्याओं के त्वरित समाधान करने, भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर हो रहे मतदान के संबंध में प्रत्येक घंटे की जानकारी, ईवीएम एवं वीवीपैट में खराबी एवं सुधार के लिए बेल के इंजीनियर एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के सहयोग से मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर गठित जिला नियंत्रण कक्ष में सुबह 4:00 बजे से पूरे दिन काफी…

*मीठी ठंड के बीच मतदाता धीमी गति से मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। हर खबर पर पैनी नजर।*

आजाद इदरीसी समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिले के हसनपुर विधानसभा सीट पर मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। वहीँ गुलाबी ठंड के बीच मतदाता धीमी गति से मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। शाम 4 बजे तक 51.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। दो घंटे में धीमी रफ्तार से चल रही मतदान के पीछे कहीं ईवीएम में खराबी तो कहीं तकनीकी समस्या रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन का पारा चढ़ता गया, मतदाताओं की संख्या में बूथ केंद्रों पर इजाफा होता चला गया। हसनपुर विधानसभा…

*मतदाता को प्रजातंत्र में अपने पवित्र अधिकार को मतदान कर उपयोग करना चाहिए:- विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी।*

डेस्क समस्तीपुर:- यथा संभव हर मतदाता को इस प्रजातंत्र मे अपने पवित्र अधिकार को मतदान कर उपयोग करना चाहिए। क्योंकि इसी से भविष्य में अपने सूबे प्रान्त की राजनीति और हुकूमत की दिशा बनती है। उक्त बातें हैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह सरायरंजन विधानसभा के प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी ने कही। उन्होंने मंगलवार को अपने पैतृक गाँव केवटा स्थित मतदान केंद्र संख्या 291 पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत पत्रकारों से कहीं। इस के साथ ही समस्तीपुर जिले में राजग गठबंधन को मिलने वाली सीट के सम्बंध में…

*आदर्श मतदान केंद्र पर महिलाओं की की गई थी प्रतिनियुक्ति। हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क समस्तीपुर:-जिले के उजियारपुर क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय स्थित धनपत प्रिया मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 237 एवं 237 क को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। जहाँ इस मतदान केंद्र पर अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके साथ ही इस मतदान केंद्र को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीँ उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या-134 के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार आदि ने मतदान केंद्र का जायजा लिया।

*प्रशासनिक चौकसी के बीच विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न स्थानों सहित विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदाताओं में इस बार गत वर्ष के चुनाव की तुलना में लोगों में उत्साह काफी कम दिखा। सुबह हो दोपहर हो या फिर से अधिकांश मतदान केंद्रों पर लोग आते रहे और जाते रहे और अधिकांश मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लंबी कतार देखने को नहीं मिली इससे साफ स्पष्ट होता है कि इस बार के चुनाव में लोगों का उत्साह काफी कम था। वहीं चुनाव को लेकर अनुमंडल प्रशासन भी काफी सजग थी और सभी मतदान…