रमेश शंकर झा
समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर तृतीय चरण 131 कल्याणपुर, 132 वारिसनगर, 133 समस्तीपुर, 135 मोरवा, 136 सरायरंजन के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पटेल मैदान में किया गया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201104-WA0051-840x630.jpg)
इस बैठक में सभी पांच विधान सभा के आ०रो०, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, नज़ारत उप समाहर्ता सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201104-WA0050-840x630.jpg)