*कोरोना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड में कोरोना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आज दिनांक – 24.03.2020 को क्षेत्र संख्या – 32 के जिला पार्षद के पुत्र व पैक्स अध्यक्ष नागमणि द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सेनिटाइजर, साबुन और मास्क का वितरण किया जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए वो लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद की स्थिति को समझा रहे हैं। घर-घर…

*युवा निभा रहे सामाजिक कर्तव्य, कोरोना पर चलाया जागरूकता अभियान, बांटे साबुन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में कोरोना जैसे घातक वायरस से बचाव के लिए स्थानीय समाजसेवी कुमार पदमाकर के नेतृत्व में युवाओं ने मंगलवार को मजदूर से लेकर गरीब तबके के लोगों को हैंडवाश व साबुन का वितरण किया। वहीँ मऊ मौलवी चक, दर्जी टोल, मऊ बाजार, पासवान टोल, लहरिया चौक, रविदास टोल, अखड़ा टोला के  परिवारों के बीच साबुन वितरण किया। जागरूकता अभियान चलाते हुए कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को हाथों की सफाई कम से कम 20 सेकेंड तक…

*जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह के अध्यक्षता में निम्न रूप से टास्क फोर्स गठित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति और वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए जनता के हित में बाजार में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी एवं उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के मद्देनजर सोमनाथ सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, समस्तीपुर के अध्यक्षता में निम्न रूप से टास्क फोर्स गठित किया गया है। ०१. ज्ञानेंद्र कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय, समस्तीपुर। ०२. मोहम्मद आफाक अहमद अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पटोरी, समस्तीपुर। ०३. जयचंद यादव भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसरा, समस्तीपुर।०४. अवधेश प्रसाद सिंह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना, समस्तीपुर।…

*कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिला वासियों से की अपील। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिला वासियों से की अपील। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा कर्मीगण अपने अपने स्तर पर लगे हुए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दिन रात सेवा में लगी हुई है। जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही प्रयासों में आप लोगों की सहभागिता भी मिले तो हम सभी कोरोना से बेहतर ढंग से लड़ सकेंगे। वहीँ जिला प्रशासन का आप सभी समस्तीपुर वासियों से इसी परिप्रेक्ष्य में अपील…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी पदाधिकारी से Covid19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर स्थित भीसी कक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पीएचसी प्रभारी, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर बीएचएम एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्व (23.03.20) में दिए गए Covid19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु आदेश पर किए गए कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ 23/03/2020 को 6 कोषांग का गठन किया गया था, उसकी भी समीक्षा की गई। इस भीसी (VC) कक्ष में सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता…

*एसएफआई कमिटी के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर भगत सिंह स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के भारत का छात्र फेडरेशन SFI विभूतिपुर अंचल कमिटी के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर भगत सिंह स्मारक पुस्तकालय नरहन स्थित भगत सिंह के स्मारक पर एसएफआई के जिला सचिव संतोष कुमार सिंटू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, अंचल सचिव सूरज कुमार, विरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, डीवाईएफआई के बबलू कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद एक संक्षिप्त सभा एसएफआई के प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा को एसएफआई जिला मंत्री संतोष कुमार सिंटू, अंचल मंत्री…

*कोरोना वायरस की वजह से राजद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित करने तथा अगामी 31 मार्च तक राजद कार्यालय बंद रहेगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी के निर्देश पर कोरोना वायरस की वजह से समस्तीपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों में राजद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को भी फिलहाल स्थगित करने तथा अगामी 31 मार्च तक कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला राजद कार्यालय सचिव रोशन यादव ने बताया कि दुनिया के 165 देशों में कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दिया है। पूरी दुनिया…

*दशकों से लंबित सड़क का मुख्यमंत्री गली- नाली योजना के तहत ईट करण का शुभारम्भ किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या’- 13 में जितवारपुर निजामत पंचायत में मुखिया शालिनी देवी वार्ड 13 के वार्ड सदस्य सुनीता देवी, ग्रामीणों एवं यादव सेना समस्तीपुर के सामाजिक युवा कार्यकर्ताओ के मदद से कई दशकों से लंबित सड़क का मुख्यमंत्री गली- नाली योजना के तहत ईट करण का शुभारम्भ किया गया। इस सराहनीय कदम में यादव सेना समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पंचायत के युवाओं का बहुत ही बड़ा योगदान रहा। जिनके पहल के वजह से आज इस कई वर्षों से लंबित सड़क…

*जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र वधु व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की पत्नी आषा ठाकुर की असामयिक निधन पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र वधु राज्यसभा सांसद माननीय रामनाथ ठाकुर की पत्नी आषा ठाकुर की असामयिक निधन पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। उन्होंने कहा आषा ठाकुर की निधन सोमवार की सुबह दिल्ली मे हुआ। वह लगभग 64 वर्ष की थी। उनकी इलाज कई महीने से बसंत कुंज नई दिल्ली स्थित फोर्टिज अस्पताल में चल रहा था। वहीँ आषा जी मधुर भाषी, मिलनसार, शिक्षाविद समाज सेवी महिला थी। उन्होंने कहा लॉक…

*राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सरकार से निवेदन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सरकार से निवेदन किया है कि वृद्ध, ग़रीब, दैनिक मज़दूरों, निम्न आय वर्ग, BPL व APL परिवारों के लिए मुफ़्त राशन व कम से कम 6000/ माह विशेष आर्थिक सहायता का तत्काल प्रबन्ध किया जाय। पेन्शनधारियों को 5000 अग्रिम राशि, राशन, सरकारी कर्मचारियों को आंशिक अग्रिम वेतन की अविलंब व्यवस्था किया जाय। किसानो को उचित मुआवजा तथा छोटे दुकानदारों को ऋण माफी की मांग भी…