*जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र वधु व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की पत्नी आषा ठाकुर की असामयिक निधन पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा।

समस्तीपुर:- जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र वधु राज्यसभा सांसद माननीय रामनाथ ठाकुर की पत्नी आषा ठाकुर की असामयिक निधन पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। उन्होंने कहा आषा ठाकुर की निधन सोमवार की सुबह दिल्ली मे हुआ। वह लगभग 64 वर्ष की थी। उनकी इलाज कई महीने से बसंत कुंज नई दिल्ली स्थित फोर्टिज अस्पताल में चल रहा था। वहीँ आषा जी मधुर भाषी, मिलनसार, शिक्षाविद समाज सेवी महिला थी। उन्होंने कहा लॉक डाउन की वजह से अंतिम संस्कार नई दिल्ली में ही हुआ।

फ़ाइल फ़ोटो

आश ठाकुर निधन पर शोक व्यक्त करने वालो मे उमाशंकर मिश्रा, नीरज भारद्वाज, धीरज ठाकुर, रविशंकर सिंह, आदित्य जुगनू, मुरारी तिवारी, रिता पासवान, वंटी जयसवाल, रीना सहनी, मनोज कुमार, मायाशंकर सिंह मजुं, राहुल राणा, कमलेश पासवान, सुखदेव साह, कपलेश्वर पासवान सहित इत्यादि लोगों ने दु:ख व्यक्त किया। इस बात की जानकारी उमाशंकर मिश्रा जिला मिडिया प्रभारी ने दिया।

Related posts

Leave a Comment